Saturday, Jun 7 2025 | Time 11:12 Hrs(IST)
  • दामोदर नदी मामले में गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, कहा- यह एक दिन की नहीं, रोज का आतंक है
  • सिमडेगा में अकीदत से मनी बकरीद का त्यौहार, एसपी सिमडेगा ने ईदगाह में अदा की नमाज
  • बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • आगामी 13 जून को कुकडु में होगा जनता दरबार का आयोजन
  • बकरीद की नमाज में उठे हाथ, देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
  • बस स्टैंड के चारदीवारी सह दुकान सेट व सिरूम में नाला का किया गया शिलान्यास
  • बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर नक्सल प्रभावित पेक थाना की पुलिस ने निकाला बाइक जुलुस
  • मुंगेर में खेल मैदान के उद्घाटन से पहले हंगामा! शिलापट्ट से नाम गायब देख भड़के विधायक
  • झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
झारखंड


झारखंड आंदोलनकारियों की दुर्दशा पर मुखर हुआ संघर्ष मोर्चा, चैनपुर में हुई सभा

झारखंड आंदोलनकारियों की दुर्दशा पर मुखर हुआ संघर्ष मोर्चा, चैनपुर में हुई सभा

राजन पाण्डेय/न्यूज़ 11भारत


गुमला/डेस्क:  झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा गुमला जिला के तत्वावधान में आज चैनपुर ब्लॉक स्थित कौशल विकास केंद्र के सभागार में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय, राजकीय मान-सम्मान, स्वाभिमान से जीने का अधिकार, एक अलग पहचान, उनके पुत्र-पुत्रियों के लिए शत-प्रतिशत रोजगार और नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को ₹50,000 की सम्मान पेंशन राशि देने की सरकार से मांग की गई.सभा के मुख्य अतिथि और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने अपने संबोधन में झारखंड आंदोलनकारियों की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि झारखंड में अलग-अलग कंपनियां बनाकर आंदोलनकारियों की भावनाओं को कुचला जा रहा है. 

 

महतो ने आरोप लगाया कि झारखंड अलग राज्य के मूल्य माय-माटी, भाषा-संस्कृति, पहचान, विरासत, परंपरा, अस्तित्व और अस्मिता को मिटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. उन्होंने जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के सभी संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए कहा कि पूंजीवाद और उपनिवेशवाद की ताकतें उन्हें विस्थापित और पलायन करने पर मजबूर कर रही हैं.पर्यावरण के मुद्दे पर बोलते हुए, पुष्कर महतो ने लाखों पेड़ों की कटाई पर आपत्ति जताई और पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ लगाने के आह्वान को हास्यास्पद बताया. 

 

उन्होंने कहा कि टाइगर प्रोजेक्ट के नाम पर लाखों पेड़ काटने की बड़ी-बड़ी योजनाएं चल रही हैं, जिससे जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित करने की साजिश की जा रही है. महतो ने अंत में कहा कि झारखंड को कंपनीवाद, पूंजीवाद और उपनिवेशवाद की ताकतों से मुक्त कराकर एक समृद्ध और खुशहाल झारखंड बनाने का संकल्प लेना होगा, ताकि अमर पुरोधाओं के सपनों को साकार किया जा सके.दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, "अबुआ दिशुम अबुआ राइज, अबुआ गांव, अबुआ सरकार होने के बाद भी झारखंड आंदोलनकारी और झारखण्डी अपने ही घर में परदेसी बन गए हैं, यह एक विडंबना है." 

 

उन्होंने सरकार से जीते-जी आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान और सम्मान पेंशन नियोजन देकर अपने दायित्व का निर्वाह करने की अपील की.सभा को खोरस केरकेट्टा, अंथन लकड़ा, सुबोध कुमार लकड़ा, सुजीत कुमार राम, विजय तिर्की, बर्नाड मिंज, अलबर्ट तिग्गा, सोमारी देवी, श्रीमती नीरु देवी, सुशीला लकड़ा, पुनीत उरांव, प्लासियुस टोप्पो, जगदीश लकड़ा, ईश्वर टोप्पो, आलोक लकड़ा, किशोर गिद्ध, प्रकाश खलखो, सुजात टोप्पो, इशाक टोप्पो, निर्मल और अगस्टीन सहित कई अन्य आंदोलनकारियों ने भी संबोधित किया.सभा के समापन पर, पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा सी पी तिर्की, अजीत तिग्गा और सोबरन अंसारी की याद में वृक्षारोपण किया गया.
अधिक खबरें
बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 10:45 AM

आज पूरी दुनिया में कुर्बानी का पर्व बकरीद पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. झारखंड की राजधानी रांची में खास उत्साह देखने को मिला हैं. आज हरमू ईदगाह में ईद-उल-अजाह की नमाज अदा की गई हैं. आज तमाम मस्जिद और ईदगाहों में ईद उल अजाह की नमाज अदा की जा रही हैं.

शिक्षा सचिव की मनमानी पर पारा शिक्षकों का फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री के आवास का करेंगे घेराव
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:46 AM

झारखंड में पारा शिक्षकों का आक्रोश अब उबाल पर हैं. शिक्षा सचिव की मनमानी और 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त को लेकर नाराज पारा शिक्षक सोमवार को बैटल करके बड़ा निर्णय लेंगे. जानकारी के अनुसार, सभी पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास का घेराव करेंगे. इतना ही नहीं घेराव सिर्फ रांची में नहीं बल्कि जमशेदपुर में भी एक साथ किया जाएगा.

झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:36 AM

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया हैं. राज्यभर में 1700 से अधिक पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है और इसके पीछे की वजह उनकी 20 साल पुरानी डिग्री बनी हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:14 AM

देवघरवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत का इंतजार फिलहाल और लंबा करना होगा. राष्ट्रपति का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया हैं. यह जानकारी शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से देवघर एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को दी गई.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 7:29 AM

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.