Monday, Jul 7 2025 | Time 09:02 Hrs(IST)
  • पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर व पेड़ लगाकर वन बचाओ जन जागृति अभियान समिति ने मनाया वन महोत्सव
  • आज से दो दिन तक बंद रहेगा पहाड़ी मंदिर, जीर्णोद्धार कार्य के चलते लिया गया फैसला
  • झारखंड में बारिश का कहर! 8 जिलों में आंधी तूफान की संभावना: कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी
  • MS Dhoni Birthday: छोटे शहर से निकलकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया वर्ल्ड कप आज भी IPL में छाए है माही
देश-विदेश


मीडिया विज़िबिलिटी रैंकिंग में भारत की नंबर वन कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़

मीडिया विज़िबिलिटी रैंकिंग में भारत की नंबर वन कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ राजस्व, मुनाफ़े, मार्केट वैल्यू और सोशल इंपैक्ट के मामले में तो आगे है ही, विज़िकी के 2024 में विज़िबिलिटी इंडेक्स में भी ये भारत की सबसे अग्रणी कंपनी है. विज़िकी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने वाली मीडिया इंटेलिजेंस कंपनी है जो ये देखती है कि समाचारों में सबसे ज़्यादा कौनसी कंपनी बनी हुई है. रिलायंस सुर्खियों में लगातार बनी रहती है और इसने इस मामले में कई बैंकिंग, फ़ाइनेंस और उपभोक्ता वस्तु बनाने वाली कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. विज़िकी का कहना है कि 2024 में रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 100 में से 97.43 रहा. 2023 में ये 96.46 था, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 और इन पाँचों साल में रिलायंस भारत में नंबर 1 बनी रही.

 

बाक़ी कंपनियों से तुलना की जाए तो रिलायंस देश की कई बड़ी कंपनियों से काफ़ी आगे है. जहाँ रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 97.43 रहा, वहीं दूसरे नंबर पर आए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का स्कोर है 89.3, एचडीएफ़सी बैंक का 86.24, वन97 कम्युनिकेशंस का 84.63, आईसीआईसीआई बैंक का 84.33 और ज़ोमैटो का 82.94. विज़िकी न्यूज स्कोर में भारती एयरटेल सातवें स्थान पर है और उसके बाद हैं इंफ़ोसिस, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ और चालीसवें स्थान पर है अडानी ग्रुप.

 

विज़िकी न्यूज़ स्कोर तय करते समय देखा जाता है कि कंपनी न्यूज़ में कितनी बनी रहती है, वो कितनी सुर्ख़ियों में आती है, कितनी जगहों पर वो छपी है और प्रकाशित सामग्री कितने लोगों तक पहुँच रही है. सबसे अधिक न्यूज़ स्कोर 100 होता है और इस अध्ययन में 4 लाख प्रकाशनों को शामिल किया जाता है. इतने सारे प्रकाशनों को पढ़ने और उसके विश्लेषण के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, मशीन लर्निंग और मीडिया इंटेलिजेंस का उपयोग कर तय किया जाता है कि कंपनी का न्यूज़ स्कोर क्या है.

 


 

 
अधिक खबरें
चीनी DeepSeek ऐप पर फिर लटकी बैन की तलवार, अब जर्मनी ने उठाया सख्त कदम
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 4:18 AM

भारत में TikTok, PUBG और Free Fire जैसे कई चीनी ऐप्स पहले ही बैन किए जा चुके हैं. अब एक और चाइनीज ऐप DeepSeek पर सवाल खड़े हो गए हैं. लेकिन इस बार विवाद भारत में नहीं बल्कि जर्मनी में हुआ है, जहां इस ऐप पर डेटा चोरी और प्राइवेसी उल्लंघन के आरोप लगे हैं.

लिव-इन में रह रही मामी की भांजे ने की हत्या, आठ साल पुराने रिश्ते का खौफनाक अंत
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 12:03 PM

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मामी और लिव-इन पार्टनर का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. यह वारदात दादरी क्षेत्र के कुलेसरा स्थित निर्माण विहार कॉलोनी में हुई. हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

रनवे पर प्लेन में अचानक बजा फायर अलार्म, इमरजेंसी गेट से निकलकर विंग पर चढ़ गए यात्री, 18 घायल
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 11:59 AM

स्पेन के पाल्मा एयरपोर्ट पर आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेक-ऑफ से ठीक पहले एक विमान में अचानक फायर अलार्म बज उठा. रयानएयर की इस फ्लाइट में बैठे यात्रियों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, अंदर हड़कंप मच गया. घबराए यात्री विमान से बाहर निकलने की होड़ में इमरजेंसी गेट से निकलकर सीधे विमान के पंखों (विंग) पर चढ़ गए और वहां से रनवे पर कूदने लगे.

Muharram 2025: मुहर्रम आज, जानें क्या हैं यौमे आशूरा, इसका इतिहास और अन्य बातें..
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 11:15 AM

मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्‍योहारों में से एक मुहर्रम इस साल 6 जुलाई यानी आज को मनाया जा रहा हैं. मुहर्रम इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है और इसे इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक माना जाता है.

उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, यूपी के 29 जिले रेड जोन में.. दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें का वेदर अपडेट
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 8:50 AM

मानसून पूरे देश में रफ्तार पकड़ चुका है और उत्तर भारत में इसका असर खासा दिखाई दे रहा हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रविवार और सोमवार यानी आज और कल उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं. राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया हैं.