Tuesday, Jun 17 2025 | Time 06:56 Hrs(IST)
झारखंड


रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की समस्याएं

अधिकारियों को दी समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश
रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की समस्याएं

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इस मौके पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं उपायुक्त के सामने रखीं.
 
जनता दरबार का मकसद लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिले 
आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए रांची डीसी कार्यालय में हर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. जनता दरबार का मकसद लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिले और उनका समाधान तेजी से हो. रांची DC की जनता दरबार में कई फरियादियों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, मुआवजा सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर आवेदन मिले.
 
 
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कई अधिकारियों से सीधे फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों को संवेदनशील होकर काम करना होगा.
 
अधिकतर शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी
जनता दरबार में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे. अधिकतर शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी थीं, जिनमें लोग वर्षों से परेशान हैं. फरियादियों ने भरोसा जताया कि डीसी मंजूनाथ भजंत्री के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का समाधान संभव है. लोगों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित मामले अब सुलझेंगे.
 
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतें भी पहुंचीं
वहीं जनता दरबार में कुछ महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतें लेकर भी पहुंचीं. डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. लोगों में समाधान को लेकर उम्मीद जगी. जनता दरबार में रांची जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने शासन की गंभीर समस्याएं सामने रखीं, जिन पर डीसी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
 
 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:35 PM

गढ़वा जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की भव्य शुरुआत की गयी है. गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की है. रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत में शुरू किये गये इस अभियान के तहत जिले के 15 प्रखंडों की 58 पंचायतों के 113 ग्रामों में विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे, जिनमें लोगों को जागरूक

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:02 PM

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. साइबर ठग आसिफ को यूपी पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर राशि को 5 से 10 गुणा करने का लालच देकर ठगी की गई. व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर व्यक्ति को जाल में फंसाया गया.

चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 8:41 PM

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जर्जर हाट-बाजार भवनों की सूरत बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. ग्रामीण हाट-बाजार को नया रूप देने के लिए शेड निर्माण की योजना तैयार की गई है. इसी कड़ी में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखण्ड के टांगर कृषि हाट बाजार और मांडर प्रखण्ड के टांगर बसली हाट बाजार में शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया. दोनों बाजार में शेड निर्माण पर करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे. जिसमें 2300 स्क्वायर फीट पर शेड का निर्माण, बाजार परिसर में सोलर लाइट सुविधा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण के साथ शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी.

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:57 PM

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार पवन लोहरा को 20 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने ये सजा सुनाया है.

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:43 PM

रांची महानगर द्वारा आयोजित संकल्प सभा सुखदेव नगर मंडल एवं धुर्वा मंडल में आयोजित की गई. इस संकल्प सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को संकल्प दिलाया. संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रप्रथम के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए. आज भाजपा मुख्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया.