Saturday, Jul 12 2025 | Time 12:01 Hrs(IST)
  • एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
  • गढ़वा के मेढ़ना कला और लापो में गढ़वा एसडीएम के आदेश पर 60 ट्रैक्टर अवैध बालू किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
  • पतरातू में सांड का आतंक, हमले से दो घायल
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झारखंड


झारखंड में बारिश का कहर! 8 जिलों में आंधी तूफान की संभावना: कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी

झारखंड में बारिश का कहर! 8 जिलों में आंधी तूफान की संभावना: कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड पर मौसम का कहर अगले 24 घंटों तक जारी रहने की आशंका है. IMD और हाइड्रोमेट डिवीजन की फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

 

12 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने सोमवार शाम 5:30 बजे तक रांची समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है. ये जिले हैं: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो.

 

इन 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने 8 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम. इन जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना है.

 

मानसून ट्रफ डालटनगंज से होकर गुजर रहा

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून ट्रफ फिलहाल झारखंड के डालटनगंज से गुजर रहा है, जिसका असर सोमवार को अधिक देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हुई. लातेहार के चंदवा में सर्वाधिक 90.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, डालटनगंज में 19.6 मिमी वर्षा हुई.

 

झारखंड में सामान्य से अधिक बारिश

अब तक झारखंड में 1 जून से 6 जुलाई तक 417.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में 246.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. यानी इस बार राज्य में सामान्य से 69% अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

 

गोड्डा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8°C और गुमला में न्यूनतम तापमान 21.6°C रिकॉर्ड किया गया. राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा हो चुकी है, जबकि सिर्फ 4 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 11:16 AM

एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज आज से हुआ. दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद शामिल हुए.

देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 7:22 AM

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के पहले दिन उपायुक्त सह दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक व दुरूस्त इंतजाम को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया.

झारखंड में 6 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसे रहेगा मौसम का मिजाज?
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 8:28 AM

झारखंड वासियों को अभी झमाझम बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. झारखंड में मानसून सक्रिय है. मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अगले 5 दिनों तक लगातार झमाझम बारिश होगी. जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी कर दी हैं.

सामाजिक बहिष्कार झेल रहे गोप समाज के लोगों ने उपायुक्त से किया शिकायत
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 9:27 AM

पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आज भी अंधविश्वास, छुआछूत, सामाजिक बहिष्कार का प्रचलन चल रहा है ‌ ऐसा ही एक ताजा मामला चक्रधरपुर के ग्राम मौजा चिरूवेडा लुपुगबेड़ा पंचायत के गुलकेड़ा गोप (ग्वाला) परिवार पर ग्रामीण मुण्डा बागुन जामुदा ने ढाकुया के माध्यम से हमारे 10 घरों पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर अब तक तीन लोगों से 5 से 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया. इससे गोप परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

गावां में बिजली चोरी के खिलाफ 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 10:21 PM

बिजली विभाग के द्वारा गावां में छापेमारी अभियान चलाकर 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. अवैध रूप से बिजली जलाने के आरोप में गावां निवासी राजकुमार राम, प्रभा मिश्रा, मीणा देवी, सुनीता देवी, बहादुर मिस्त्री पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार राय, आलोक खलको, मुमताज अंसारी विवेक कुमार शामिल थे. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.