Monday, Sep 1 2025 | Time 07:47 Hrs(IST)
  • दिल्ली मेट्रो में एक "Thank You" बना भयानक अनुभव, लड़की की आपबीती सुन सभी रह जाएंगे दंग
  • देवरिया स्टेशन पर किन्नरों का बवाल: RPF इंस्पेक्टर पर हमला, जान बचाकर भागे अधिकारी
  • LPG Price Cut: आज से एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रूपए घटे दाम जानें नया रेट
  • अफगानिस्तान में 6 3 तीव्रता का भूकंप, 9 की मौत, दिल्ली-NCR तक दहला ज़मीन
झारखंड


त्योहारों के मौसम में बारिश डाल सकती है रुकावट, जानें कैसा रहेगा पूरे देश का हाल

त्योहारों के मौसम में बारिश डाल सकती है रुकावट, जानें कैसा रहेगा पूरे देश का हाल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और तीन अक्टूबर से दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो रहा हैं. इसके बाद दीवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व भी आने वाले है लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार त्योहारों के दौरान बारिश बाधा बन सकती हैं. IMD ने कई राज्यों में अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया हैं. विशेषकर मध्य और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया गया हैं.

 

रांची का मौसम

आज रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं. IMD के अनुसार, फिलहाल 4-5 दिनों के लिए राजधानी रांची में कड़ी धुप, उमस महसूस होने की आशंका जताई जा रही हैं.

 

दुर्गा पूजा के दौरान बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर से बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में लगातार बारिश हो सकती हैं. यह बारिश दुर्गा पूजा के दौरान भी जारी रहने की संभावना है, जिससे त्योहार मनाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं.

 

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश

IMD ने कहा है कि आने वाले महीनों में पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारत में भारी बारिश की संभावना हैं. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अक्टूबर से दिसंबर तक सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान हैं. IMD का कहना है कि इन क्षेत्रों में औसत से 112 प्रतिशत तक अधिक वर्षा हो सकती हैं.

 

तापमान भी रह सकता है सामान्य से अधिक

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अक्टूबर महीने के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता हैं. हालांकि कुछ इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का अहसास ज्यादा हो सकता हीं.

 

बिहार और झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश

बिहार और झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होने की उम्मीद हैं. पटना IMD के मुताबिक, बिहार से मानसून की विदाई 11 अक्टूबर के बाद हो सकती हैं. झारखंड में भी 3 से 7 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला हैं. इसके चलते राज्य में झमाझम बारिश हो सकती हैं.


 

2 और 3 अक्टूबर के लिए विशेष अलर्ट

IMD ने 2 और 3 अक्टूबर के लिए विशेष अलर्ट जारी किया हैं. इन तारीखों पर बिहार, झारखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना हैं. 

 

त्योहारों के इस मौसम में जहां लोग उत्साह के साथ तैयारी कर रहे है, वहीं मौसम विभाग का अलर्ट उन्हें सावधानी बरतने के लिए कह रहा हैं. दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ के दौरान बारिश और संभावित तापमान वृद्धि के मद्देनजर लोग अपने कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से तैयार करें ताकि वह मौसम के बदलते मिजाज से प्रभावित न हों.

 
अधिक खबरें
धनबाद स्टेशन पर यात्रियों के बैग-ट्रॉली उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रेलवे पुलिस ने दो को पकड़ा
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 10:06 PM

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने यात्रियों के बैंग और ट्रॉली उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. रेलवे स्टेशन पर लगाये गये CCTV की मदद से इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. रेलवे पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार

हेरहंज थाना क्षेत्र के डातम-पातम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा, दो युवकों डूबे, एक का शव बरामद-दूसरे की तलाश जारी
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:30 PM

हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध डातम-पातम जलप्रपात में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान सन्नी कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष) एवं नितेश कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों युवक पलामू जिले के मेदनीनगर रजवाडीह के निवासी बताए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मज़बूत करने के लिए आजसू पार्टी ने झालदा में की बैठक
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:26 PM

026 के विधानसभा चुनाव से पहले आजसू पार्टी पश्चिम बंगाल के बागमुंडी विधानसभा क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गई है. रविवार दोपहर झालदा शहर में झालदा-1 प्रखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई. इसके साथ ही मारू

मानभूम व्याहूत कलवार समाज ने मनाया वार्षिक कुलदेवता पूजा व पारिवारिक मिलन समारोह
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:19 PM

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के झालदा कम्युनिटी हाल में आज मानभूम व्याहूत कलवार समिति द्वारा अपने कुलदेवता बलभद्र जी का वार्षिक पूजन उत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड व बंगाल के विभिन्न क्षेत्र

पटना में वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहेंगे CM हेमंत सोरेन, इंडिया गठबंधन की एकता का देंगे संदेश: विनोद पांडेय
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:19 PM

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा ने भाजपा और एनडीए की नींद उड़ा दी है. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा दृश्य देखने को मिलेगा.