Saturday, Jun 21 2025 | Time 13:20 Hrs(IST)
  • योग विश्व का भारत के लिए सबसे अमूल्य उपहार बन चुका है - मुखिया किशोर कुमार महतो
  • योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए- विजय साहू
  • जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस में जसीडिह के पास लूट, चिल्लाते रह गए यात्री नहीं पहुंची जीआरपी
  • नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में जीता पहला खिताब, जूलियन वेबर को दी करारी शिकस्त
  • ‘तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए योग पॉज बटन जैसा’: PM मोदी
  • कोयल नदी का जलस्तर बढ़ा: डीआईजी ने किया रिवर फ्रंट का निरीक्षण, प्रशासन सतर्क
  • हॉस्पिटल में बुंडू एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, अनुपस्थित 4 डॉक्टरों और 1 सहायक को नोटिस
  • नव नालंदा महाविहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह योगा दिवस के मौके पर हुए शामिल
  • रांची दीक्षांत मंडप में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
  • News11 Bharat Conclave 2025 LIVE: जारी है सच को सामने लाने का संकल्प, न्यूज़11 के मंच पर कृषि पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
  • जमशेदपुर में योग दिवस के मौके पर जगह-जगह मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक भवन, सरायकेला सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
  • जमशेदपुर के साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर अर्जुन मुंडा शामिल
  • स्कूल वैन ने ट्रक में मारी पीछे से टक्कर, पांच बच्चे घायल
झारखंड » जमशेदपुर


अल्पसंख्यक विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि को आमंत्रित करने के निर्देश का विरोध, जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अल्पसंख्यक विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि को आमंत्रित करने के निर्देश का विरोध, जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
न्यूज़ 11 भारत

जमशेदपुर: माइनार्टी एजुकेशन एसोसिएशन ने नियुक्ति की प्रक्रिया में जिला शिक्षा विभाग की दखलअंदाजी का विरोध किया है। संगठन ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति के अधिकार में शिक्षा विभाग की दखलंदाजी बंद की जाए। संगठन का कहना है कि अल्पसंख्यक विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि को आमंत्रित करने का निर्देश उचित नहीं है। इसे वापस लिया जाए। इसके अलावा शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व अनुमति प्राप्त करने का निर्देश भी ठीक नहीं है। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय में जिला शिक्षा विभाग के अनुमोदन के बाद ही योगदान करने के आदेश से छात्र व छात्राओं के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अनुमोदन में विलंब हो रहा है। नियम बनाया गया है कि अनुमोदन के बाद ही शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को योगदान कराना है। संगठन ने इस बात पर भी आपत्ति जताते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। अल्पसंख्यक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पोशाक, किताब और साइकिल उपलब्ध नहीं कराई जाती। अल्पसंख्यक विद्यालय के छात्र व छात्राओं को भी यह सामान मुहैया कराया जाए। साथ ही कक्षा 8 तक सभी पुस्तक उर्दू मातृभाषा में होनी चाहिए। अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों को नई शिक्षा नीति के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय के रूप में स्वीकृति देने की भी मांग की गई है।
अधिक खबरें
जमशेदपुर के साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर अर्जुन मुंडा शामिल
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 9:54 AM

जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई लोगों ने योग कर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे.

मनोहरपुर-डिंबुली में विशालकाय पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त बाल-बाल बचे लोग
जून 20, 2025 | 20 Jun 2025 | 4:31 PM

मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम डिंबुली सुरीन टोला में शुक्रवार सुबह तेज हवाएं व बारिश से प्रकाश सुरीन के घर में एक विशालकाय इमली का पेड़ गिर गया.

स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से लकड़ी का पुल बहा साथ ही कई घरों में घुसा पानी
जून 20, 2025 | 20 Jun 2025 | 3:46 PM

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिन में हुई लगातार बारिश से स्वर्णरेखा नदी एवं रांगड़ो नाला का जलस्तर बढ़ने से पानी उफान मार रहा है.

बहरागोड़ा में अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने दिखाया सख्त रवैया
जून 20, 2025 | 20 Jun 2025 | 3:32 PM

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के महुलडांगरी गांव समीप अवैध बालू परिवहन करते हुए एक 14 चक्का ट्रक को जप्त किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह

जमशेदपुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क दुर्घटना, बस और हाईवा में टक्कर 11 घायल
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:33 PM

जमशेदपुर का नेशनल हाईवे भीषण सड़क दुर्घटना हुई आपको बता दे की धालभूमगढ़ से जमशेदपुर आ रही शंकर बस और हाइवा के बीच टक्कर ही गईं