Sunday, Jun 22 2025 | Time 00:46 Hrs(IST)
झारखंड » जमशेदपुर


मनोहरपुर-डिंबुली में विशालकाय पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त बाल-बाल बचे लोग

मनोहरपुर-डिंबुली में विशालकाय पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त बाल-बाल बचे लोग

न्यूज11 भारत


मनोहरपुर/डेस्कः  मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम डिंबुली सुरीन टोला में शुक्रवार सुबह तेज हवाएं व बारिश से प्रकाश सुरीन के घर में एक विशालकाय इमली का पेड़ गिर गया. जिससे उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही की इस हादसे में किसी की हताहत की सूचना नहीं है. यह घटना आज सुबह क़रीब साढ़े छह बजे की है. हालांकि इस हादसे में घर में मौजूद घरेलू सामान आदि को नुकसान पहुँचा है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही डिंबुली पंचायत के रोजगार सेवक हरिशंकर मंडल घटना स्थल पहुँचे और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर जानकारी ली. इस घटना से पीड़ित परिवार के लोग काफ़ी दुखी और परेशान हैं. चुंकी चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोग काफी परेशान रहे. वहीं घर में पेड़ गिरने से परिवार के लोग बेघर हो गए हैं. ऐसे में पीड़ित परिवार के लोग इस बारिश के मौसम में घर के बिना खुले आसमान में रहने को विवश हैं. वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से क्षतिपूर्ति के लिए मदद की गुहार लगाई है.

 

अधिक खबरें
जमशेदपुर में योग दिवस के मौके पर जगह-जगह मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 10:45 AM

जमशेदपुर आज योग दिवस के मौक़े पर शहर मे जगह-जगह योग दिवस के रूप मे मनाया गया. कदमा मे एक निजी संस्था द्वारा योग दिवस के मौक़े पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जंहा सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने योग किया. साथ ही रोजाना योग कर अपने जीवन को स्वस्थ बनाने को लेकर कामना की.

जमशेदपुर के साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर अर्जुन मुंडा शामिल
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 9:54 AM

जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई लोगों ने योग कर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे.

मनोहरपुर-डिंबुली में विशालकाय पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त बाल-बाल बचे लोग
जून 20, 2025 | 20 Jun 2025 | 4:31 PM

मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम डिंबुली सुरीन टोला में शुक्रवार सुबह तेज हवाएं व बारिश से प्रकाश सुरीन के घर में एक विशालकाय इमली का पेड़ गिर गया.

स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से लकड़ी का पुल बहा साथ ही कई घरों में घुसा पानी
जून 20, 2025 | 20 Jun 2025 | 3:46 PM

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिन में हुई लगातार बारिश से स्वर्णरेखा नदी एवं रांगड़ो नाला का जलस्तर बढ़ने से पानी उफान मार रहा है.

बहरागोड़ा में अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने दिखाया सख्त रवैया
जून 20, 2025 | 20 Jun 2025 | 3:32 PM

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के महुलडांगरी गांव समीप अवैध बालू परिवहन करते हुए एक 14 चक्का ट्रक को जप्त किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह