Monday, Jun 23 2025 | Time 04:47 Hrs(IST)
झारखंड » जमशेदपुर


जमशेदपुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क दुर्घटना, बस और हाईवा में टक्कर 11 घायल

जमशेदपुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क दुर्घटना, बस और हाईवा में टक्कर 11 घायल

न्यूज11 भारत


जमशेदपुर/डेस्कः- जमशेदपुर का नेशनल हाईवे भीषण सड़क दुर्घटना हुई आपको बता दे  की धालभूमगढ़ से जमशेदपुर आ रही शंकर बस और हाइवा के बीच टक्कर ही गईं  जिसने बच्चे समेत 11 घायल वही सभी घायलों को इलाज के लिए  एमजीएम में भर्ती कराया गया है 

वैसे पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से जमशेदपुर आ रही शंकरी बस की हाइवा से टक्कर हो गयी. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया गया. चिकित्सकों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में बस का खलासी भी शामिल है. दुर्घटना में बस के बायां केबिन व गेट का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गयी. सूचना पाकर थाना की पुलिस, हाइवे पेट्रोल व सेवा ही धर्म के सदस्य पहुंचे. घायलों का सीएचसी में डॉ गोविंद किस्कू की टीम ने प्राथमिक इलाज किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजुर, डीएसपी संदीप भगत, अंचल अधिकारी समीर कच्छप घटनास्थल व सीएचसी पहुंचे. घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना. उन्होंने चिकित्सक से घायलों की स्थिति की जानकारी ली. दो लोगों को छोड़कर सभी घायलों को उचित इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

 

 


 


 



 

अधिक खबरें
जमशेदपुर में मोहर्रम पर्व को लेकर आजादनगर थाना में शांति समिति की आयोजित की गई बैठक
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 3:03 PM

आजादनगर के एक होटल में मोहर्रम पर्व को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जहां बैठक में मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी आजाद नगर के थाना प्रभारी सहित सभी अखाड़ा के लाइसेंसी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे

बाहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 1:11 PM

बाहरागोड़ा थाना अंतर्गत एन एच 49 बैजनाथ प्लेस के नजदीक दो बाइक टक्कर होने से तीन व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को पेट्रोलिंग वाहन द्वारा बहरागोड़ा हॉस्पिटल लाया गया. जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा.

चांडिल अनुमंडल के विभिन्न संस्थानों  में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 1:22 PM

अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर आज चांडिल अनुमंडल के विभन्न संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस मौके पर सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया.

जमशेदपुर में योग दिवस के मौके पर जगह-जगह मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 10:45 AM

जमशेदपुर आज योग दिवस के मौक़े पर शहर मे जगह-जगह योग दिवस के रूप मे मनाया गया. कदमा मे एक निजी संस्था द्वारा योग दिवस के मौक़े पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जंहा सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने योग किया. साथ ही रोजाना योग कर अपने जीवन को स्वस्थ बनाने को लेकर कामना की.

जमशेदपुर के साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर अर्जुन मुंडा शामिल
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 9:54 AM

जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई लोगों ने योग कर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे.