न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने बूथ संख्या 26 पर मन की बात को कार्यकर्ता एवं मतदाताओं के साथ सुना. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में झारखंड की चर्चा किया उन्होंने कहा जो लोग बंदूक थामे थे आज वह मुख्य धारा से जुड़े हुए हैं. स्वच्छता अभियान लोकल फोर भोकाल सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात में हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है.
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत शुभांशु शुक्ला से की. पीएम मोदी ने कहा, "शुभांशु जैसे ही अंतरिक्ष से लौटे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. पूरा देश गर्व से भर गया. अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद साइंस और स्पेस को लेकर देश में नया माहौल बना. इसे लेकर बच्चों में जिज्ञासा जागी. अब छोटे-छोटे बच्चे भी कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित समझो ना मंडल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल युवा मोर्चा महानगर जिला के मंत्री शुभम कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश, संतोष कुमार चौधरी, अविनाश राय, सुरेंद्र साहू, बबीता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, प्रत्याशी पीयूष गुप्ता, आशीष कुमार, तरुण कुमार जायसवाल, प्रिंस कुमार यादव, रामू राव, राजू वर्मा सहित सैकड़ो बूथ के मतदात एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.