Wednesday, Aug 6 2025 | Time 06:32 Hrs(IST)
झारखंड


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी IIT ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में शिरकत, सभी तैयारियां पूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी IIT ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में शिरकत, सभी तैयारियां पूरी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT ISM धनबाद में 1 अगस्त को एक ऐतिहासिक क्षण होने जा रहा है. 99 वर्ष के लंबे इतिहास में यह केवल तीसरी बार होगा जब संस्थान के छात्रों को राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान की जाएगी. इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर संस्थान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पूरे कैंपस को सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं छात्र-छात्राओं में राष्ट्रपति से सम्मान पाने को लेकर उत्साह चरम पर है.

 

इस वर्ष 1880 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिसमें से 33 को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा. समारोह में लगभग 1245 छात्र-छात्राएं कैंपस में मौजूद रहेंगे, जो डिग्री वितरण समारोह में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेंगे. आईएसएम के डिप्टी डायरेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि यह मौका संस्थान और यहां के छात्रों के लिए गर्व का विषय है. डिग्री पाने वाले छात्रों में जबरदस्त जोश और आत्मगौरव देखा जा रहा है.

कैंपस में पहले से मौजूद छात्रों ने कहा, "यह हमारे लिए दोहरी खुशी का मौका है—एक ओर डिग्री प्राप्त करने की खुशी, और दूसरी ओर यह गौरव कि हमें यह सम्मान देश की राष्ट्रपति के हाथों मिल रहा है." समारोह के दौरान सुरक्षा, प्रबंधन और अतिथियों के स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई है. IIT ISM धनबाद इस आयोजन के माध्यम से न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी बन रहा है.

 


 

 

 


 


 


 



 

अधिक खबरें
रांची में पहली बार AI के ज़रिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, AMITY University के 15 छात्रों को मिली नामी कंपनियों में नौकरी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:15 PM

ची में तकनीकी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, पहली बार एक पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से संचालित किया गया. यह अभिनव प्लेसमेंट ड्राइव एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 छात्रों को देश की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेस किया गया.

LIVE: अंतिम जोहार..अनंत यात्रा पर गुरूजी, पंचतत्व में विलीन हुए गुरूजी शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 7:39 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार (5 अगस्त) को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया जाएगा. उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें आज अपराह्न 3 बजे मुखाग्नि देंगे. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह 8:56 बजे हुआ

सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 5:00 PM

आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ. वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे. वह सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हो गये हैं.

Weather Update: मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 4:17 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे राज्य में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड पुरुष टीम ने चंडीगढ़ को 13-0 से रौंदा
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 3:04 AM

28 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड टीम ने चंडीगढ़ को 13=00 से धोकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में टिंटस हेमरोम ने 05 गोल, सबियान कीड़ों 03 गोल, पतरस हस्सा 02 गोल , गंगा टोपनो, अनीश डुंगडुंग और आशीष तानी पूर्ति ने एक एक गोल किए.