न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर गहमागहमी है कि चुनाव कब और कितने चरणों में होंगे. इसी बीच, खबर आई है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इस हफ्ते चुनाव आयोग के दल-बल के साथ बिहार का दौरा करने वाले हैं. ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में भारत निर्वाचन आयोग की पूरी टीम अगले हफ्ते बिहार जा सकती है. माना जा रहा है कि सीईसी के इस दौरे के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी.
छठ पूजा भी चुनावी कैलेंडर के बीच चुनाव की तारीख को रखा जा सकता हैं
रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारों के मौसम और 22 नवंबर तक नई विधानसभा के गठन की समय-सीमा को देखते हुए आयोग दशहरा (2 अक्टूबर) और दिवाली (19 अक्टूबर) के बीच चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि छठ पूजा भी चुनावी कैलेंडर के बीच में पड़ सकती है, जो कि अगले महीने 25-28 अक्टूबर के बीच है.
बिहार में चल रहे SIR पर भी निर्भर करेगा
चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी निर्भर करेगा, क्योंकि अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर तक प्रकाशित होनी है. माना जा रहा है कि इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा. हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार दौरे की खबरों ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है.
2020 में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे
गौरतलब है कि पांच साल पहले, 2020 में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का 7 नवंबर को हुआ था. इस बार भी ऐसी अटकलें हैं कि चुनाव 5 से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में कराए जा सकते हैं.
यह भी पढ़े: चुटिया राम मंदिर में 301 कुंवारी कन्याओं ने शुरू किया 9 दिवसीय रामायण पाठ