अभिषेक राज/न्यूज11 भारत
गयाजी/डेस्क: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया जिले के महकार गांव में अपने परिवार संग मतदान किया. वह अपने परिजनों संग मध्य विद्यालय, महकार पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ संख्या 44 पर मतदान किया.
मतदान करने के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि परिवार संग अपने गांव के बूथ पर हमने मतदान किया है. कहीं कोई परेशानी नहीं है. हमलोग एनडीए के पक्षधर हैं और जो अब तक जानकारी मिल रही है. लगभग 80% मतदान एनडीए के ही पक्ष में हुआ है. निश्चित रूप से चुनाव बाद एनडीए की सरकार बनेगी.
चुनाव बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं. हो सकता है मंत्रिमंडल गठन के नाम पर भी उन्होंने लोगों को ठगने का कार्य किया हो, लेकिन लोग समझ चुके हैं और एनडीए को ही मतदान कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश विकास कर रहा है और एक वही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करते हैं.
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद: रायपुरा गांव में वोट देकर लौट रहे दलित युवक से मारपीट, बस्ती में दहशत का माहौल!