न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. पूर्व विधायक छत्रपति यादव और कांग्रेस रिसर्च टीम के चेयरपर्सन रहे आनंद माधव को पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए निष्कासित किया गया. कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव यादव के फैसले पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने अपनी सहमति दी. जिसके बाद दोनों नेताओं को निष्कासित किया गया.
ये भी पढ़ें- सिमराहा में दिनदहाड़े छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक - इलाके में दहशत