MMDR बिल

MMDR बिल के खिलाफ 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों और 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सांसद सुखदेव भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 14,656 करोड़ रुपये राजस्व नुकसान का किया दावा

By : Ark Sahuliyar
MMDR बिल के खिलाफ 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों और 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सांसद सुखदेव भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर MMDR बिल को लेकर पार्टी का पक्ष रखा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित इस बिल से झारखंड को राजस्व का भारी नुकसान होने की आशंका है. कांग्रेस ने दावा किया कि इससे राज्य को करीब 14,656 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. केशव महतो कमलेश ने कहा कि MMDR बिल केंद्र सरकार ने पास किया है और कांग्रेस इस मुद्दे पर राज्य के हितों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 'चंदा चोरी' का मुद्दा भी कांग्रेस के आंदोलन का हिस्सा रहेगा.

प्रदेश अध्यक्ष ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि MMDR बिल के लागू होने से झारखंड के राजस्व पर बड़ा असर पड़ेगा. इसका सीधा प्रभाव मंईयां योजना, सर्वजन पेंशन और अबुआ आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है.

कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. पार्टी के अनुसार, 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा. इसके बाद 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं, 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन के अलग-अलग कार्यक्रमों में पार्टी के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी और राजस्व नुकसान के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी. कांग्रेस इस लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगी. 

यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच CBI से कराने को लेकर SC में याचिका दायर, 24 अगस्त को होगी सुनवाई 

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.