न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: मोकामा टाल क्षेत्र के बसावनचक गांव में हुई हत्या के बाद जसुपा समर्थक दुलारचंद यादव का शव करीब पंद्रह घंटे बाद बाढ़ भेजने में पुलिस को कामयाबी मिली है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तारतर गांव से शव निकाला गया. शव के साथ हजारों लोग शामिल रहे. कन्हाईपुर और मेकरा चौक पर शव वाहन रोक कर उग्र लोगों ने हंगामा किया और जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान पूरे इलाके में अर्धसैनिक बलों की गश्त तेज कर दी गयी है. शव को बाढ़ भेजने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है. शव यात्रा के साथ राजद उम्मीदवार वीणा देवी और जसुपा प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी भी बाढ़ के लिए रवाना हुए है. दुलारचंद की हत्या के बाद मोकामा विधान सभा का चुनाव रक्त-रंजित हो गया है.
बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है.
यह भी पढ़े: वैशाली जिले के बिदुपुर में महिला की मौत की वजह बनी मोबाइल फोन