न डॉक्टर, न दवा, न व्हीलचेयर— अस्पताल नहीं, रेफरल सेंटर बन चुका हैं...तेजस्वी ने...

न डॉक्टर, न दवा, न व्हीलचेयर— अस्पताल नहीं, रेफरल सेंटर बन चुका हैं...तेजस्वी ने खोल दी स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल...

तेजस्वी यादव ने X पोस्ट के जरिए बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर करते हुए NDA सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सरकार को घेरा है।

न डॉक्टर न दवा न व्हीलचेयर— अस्पताल नहीं रेफरल सेंटर बन चुका हैंतेजस्वी ने खोल दी स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल

तेजस्वी ने खोल दी स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

tejashwi yadav slams bihar health system / पटना :  बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर Tejashwi Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग को “अमंगल दोष से ग्रसित” बताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए।

Highlights:

  • Tejashwi Yadav ने X पोस्ट में बिहार के स्वास्थ्य विभाग को बताया “अमंगल दोष से ग्रसित”
  • अस्पतालों में डॉक्टर, दवा, बेड और व्हीलचेयर तक की कमी का लगाया आरोप
  • कहा—मरीजों को साइकिल, चारपाई और स्कूटर से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है
  • National Democratic Alliance सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप
  • “ईंट के ढांचे से नहीं सुधरती स्वास्थ्य व्यवस्था”—सरकार पर कमीशनखोरी का तंज
  • सरकारी अस्पतालों को बताया “रेफरल पॉइंट”, जहां से मरीज निजी अस्पताल भेजे जाते हैं
  • अपने 17 महीने के कार्यकाल का जिक्र कर वर्तमान सरकार पर सुधार रोकने का आरोप

अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

तेजस्वी ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं हैं, तो कहीं बुनियादी संसाधनों की भारी कमी है। “कहीं रूई नहीं, रूई है तो सुई नहीं, कहीं दवा नहीं, कहीं बेड नहीं…”—इस तरह उन्होंने व्यवस्था की खामियों को गिनाया। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह मरीजों के लिए व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं है।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा। 

मरीजों को साइकिल-स्कूटर पर ढोने की नौबत

उन्होंने आरोप लगाया कि हालात इतने खराब हैं कि मरीजों को कभी साइकिल, कभी चारपाई, तो कभी स्कूटर पर बैठाकर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, यह तस्वीर राज्य की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को साफ दिखाती है। National Democratic Alliance सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ भवन बना देने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत नहीं होतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति के अस्पताल भवन “कबूतरों के बसेरे” बन जाएंगे। साथ ही उन्होंने सरकार पर कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया।

मरीजों को साइकिल-स्कूटर पर ढोने की नौबत

 “अस्पताल बन गए रेफरल पॉइंट”- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के सरकारी अस्पताल अब इलाज के बजाय रेफरल सेंटर बन चुके हैं, जहां से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेज दिया जाता है। उन्होंने इसे गरीबों के साथ अन्याय बताया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे तेजस्वी ने दावा किया कि उन्होंने 17 महीनों के कार्यकाल में कई सुधार किए थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने उन सभी को नजरअंदाज कर दिया और स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से “दलालों और माफियाओं” के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें-  sorry mummy; तुझे बहुत परेशान किया...मुझे माफ करना...मैं संभाल नहीं पाई..!सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटक गई सृष्टि

संबंधित सामग्री

झारखंड पुलिस की सबसे बड़ी सफलता, सारंडा से करीब दो दर्जन नक्सली करेंगे सरेंडर 

झारखंड

झारखंड पुलिस की सबसे बड़ी सफलता, सारंडा से करीब दो दर्जन नक्सली करेंगे सरेंडर 

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

बिहार

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और बिहार समे

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

राजनीति

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

बिहार सरकार अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी। राज्य के करीब 450 बालू घाटों की 24 घंटे निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


अब सरकारी स्कूल बनेंगे  स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार

अब सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार सरकार सरकारी स्कूल को नए एजुकेशन मॉडल में बदलने की तैयारी कर रही है, जहां नियमित पढ़ाई के साथ शाम में विशेष कोचिंग क्लास भी चलेंगी।इस योजना के तहत शिक्षकों को इंसेंटिव, स्कूलों का विकास और

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

क्राइम

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

गया के अतिनक्सल प्रभावित सिंघवा जंगल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर मैकेनिज्म IED बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम क