बिहार बना रिमोट कंट्रोल राज्य!”—तेजस्वी यादव का हमला, बोले- गुजरात से चलेगी सरका...

बिहार बना रिमोट कंट्रोल राज्य!”—तेजस्वी यादव का हमला, बोले- गुजरात से चलेगी सरकार, लोकतंत्र नहीं ‘मशीन तंत्र’ का खेल

पटना में तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार की सरकार का रिमोट कंट्रोल गुजरात से चल रहा है।उन्होंने इसे लोकतंत्र नहीं बल्कि “मशीन तंत्र” की सरकार बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए

बिहार बना रिमोट कंट्रोल राज्य”—तेजस्वी यादव का हमला बोले- गुजरात से चलेगी सरकार लोकतंत्र नहीं ‘मशीन तंत्र’ का खेल

सरकार पर तेजस्वी का हमला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता) / पटना -  बिहार की राजधानी पटना में इंडियन इनफ्लुएंस पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आरजेडी नेता  तेजस्वी यादवने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार का संचालन गुजरात से होगा और इसका रिमोट कंट्रोल भी वहीं रहेगा।

हाईलाइट्स:

  • तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला
  • “बिहार सरकार का रिमोट कंट्रोल गुजरात में” बयान से सियासत गरम
  • लालू प्रसाद यादव के योगदान का किया जिक्र
  • नीतीश कुमार पर दबाव में झुकने का आरोप
  • “लोकतंत्र नहीं, मशीन तंत्र से चल रही सरकार”
  • पान समाज के आरक्षण का मुद्दा उठाने का ऐलान
     

लालू यादव के योगदान का जिक्र

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में पिछड़े और अति पिछड़े समाज को आवाज देने का काम किया। उन्होंने एक रूपक का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “तवे पर जो रोटी जल रही थी, उसे लालू जी ने पलटने का काम किया।”

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव कभी भी ईडी और सीबीआई के दबाव में नहीं झुके, लेकिन “हमारे चाचा नीतीश कुमार दबाव में आकर झुक गए और आज उनकी स्थिति सबके सामने है।” उन्होंने एनडीए सरकार को लोकतंत्र के बजाय “मशीन तंत्र की सरकार” करार दिया। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 2020 से अधिक वोट मिले, लेकिन “मशीनरी तंत्र” के जरिए उन्हें हराया गया।

आरक्षण और जनता की आवाज का मुद्दा

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 35 विधायकों की ताकत है और वे जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने पान समाज के आरक्षण का मुद्दा चारों सदनों में उठाने की बात कही। जस्वी यादव के इस बयान से बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। उनके आरोपों और बयानों को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

सरकार के कामकाज पर सवाल

सरकार के कामकाज को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। दावा किया गया कि पिछले दो महीनों से कैबिनेट की कोई बैठक नहीं हुई है और कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। बयान में चिंता जताई गई कि मौजूदा हालात में बिहार विकास की दौड़ में पीछे जा रहा है। यह भी कहा गया कि जनता को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा, बल्कि उन्हें विकास और सुशासन चाहिए।

इसे भी पढ़ें - तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात : दिल्ली से तय हो रही बिहार की राजनीति, नीतीश को पद से हटाने की साजिश ?

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल