MMDR कानून

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

By : Dipali Kumari
MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
MMDR कानून को लेकर झारखंड में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इसी बीच कल 19 सितंबर को MMDR कानून के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बड़ा आंदोलन करेगी. इस आंदोलन में राज्य के हर प्रखंड में पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे. इस संबंध में जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि "ये काला कानून है". वहीं दूसरी ओर झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स की व्यवस्था हो. 

इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि जब BJP की केंद्र सरकार ने तीन काले कृषि कानून लाई थी तो एक-एक भाजपा के नेता काले कृषि कानून का फायदा गिना रहे थे. उनका कहना था कि इससे किसानों को लाभ होगा, किसानों की उन्नति होगी. अंत में तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े. क्योंकि इससे किसानों को सिर्फ निक्सन होने वाला था. ठीक उसी तरह MDR बिल से झारखंड को 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान होने जा रहा है.

राकेश कुमार सिन्हा ने कहा "इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि जमीन हमारी, उस जमीन का पॉल्यूशन हमारा, विस्थापन हमारा और टैक्स कौन लेगा "दिल्ली".उस पैसे से राज्य कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलती है. आप एक तरफ राज्य का पैसा भी रोक दो, अंशदान में भी कटौती कर दो, 136000 करोड़ जो हमारा बकाया है उस पैसे पर भी अब कुंडली मार के बैठ जाओ और वह पैसा कैसे राज्य को ना दें इसके लिए MMDR कानून  बनाया  और उसका फायदा गिनाया जा रहा है. तो यह तो नहीं चलेगा हम सड़क से लेकर सदन तक इस एमडीआर बिल का विरोध करेंगे और हम माननीय न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा."

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.