कोबरा

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

By : Dipali Kumari
पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क: 
पाकुड़ महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में अत्यंत विषैला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) दिखाई दिया. सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर अशरफुल शेख को दी गई. सूचना मिलते ही अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी एवं सूझबूझ के साथ खतरनाक कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया.

रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
इस दौरान वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर अशरफुल शेख ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और किसानों के मित्र हैं. उन्होंने कहा कि घर, संस्थान या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें. तत्काल किसी प्रशिक्षित रेस्क्यूअर या विशेषज्ञ को सूचना दें.

इसे भी पढ़ें: बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.