पीएम मोदी ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, कहा—बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार

By : sawan kumar
पीएम मोदी ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, कहा—बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा

पीएम मोदी ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।”

विकास को लेकर जताया भरोसा:

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में बिहार की जनता की आकांक्षाएं पूरी होंगी और राज्य चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।  सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पहली बार भाजपा का कोई नेता राज्य की कमान संभाल रहा है, जिसे लेकर पार्टी और समर्थकों में खासा उत्साह है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार किस तरह राज्य की प्रमुख चुनौतियों—रोजगार, विकास और कानून-व्यवस्था—पर काम करती है और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

 20 साल बाद बदली कुर्सी की तस्वीर

करीब दो दशकों तक जिस कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठे, अब उसी कुर्सी पर सम्राट चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली है। यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक बड़े सत्ता परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक नए नेतृत्व ने कमान अपने हाथ में ली है।

नीतीश कुमार का संदेश: विकास की उम्मीद

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें - CMO पहुंचते ही एक्शन में सम्राट चौधरी: संभाला पदभार, नीतीश-शाह ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।