Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

By : sawan kumar
Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब नीतीश कुमार  ने शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के रुप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके साथ जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, राजीव रंजन सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी-जदयू के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ लेकर अपनी नई भूमिका की औपचारिक शुरुआत की।

हाईलाइट्स :

  • नीतीश कुमार  ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
  • शपथ समारोह में जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
  • नीतीश कुमार ने 3-4 दिनों में सीएम पद से इस्तीफा देने के दिए संकेत
  • बिहार में नए मुख्यमंत्री का रास्ता हुआ साफ
  • सम्राट चौधरी  सीएम रेस में सबसे आगे, लेकिन सस्पेंस बरकरार
  • संजय जयसवाल समेत अन्य नामों पर भी चर्चा
  • अगले 2-3 दिनों में नई सरकार के गठन की संभावना

राज्यसभा में नई पारी की शुरुआत

शपथ लेने से पहले ही नीतीश कुमार ने साफ संकेत दे दिए थे कि वह बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपने वर्तमान पद से इस्तीफा देकर केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे और बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करेंगे।

 इस्तीफे के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद यह लगभग तय हो गया है कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। उन्होंने खुद कहा कि अगले तीन से चार दिनों में वह इस्तीफा दे देंगे और नए नेतृत्व को मौका दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha और मंत्री Vijay Kumar Chaudhary भी मौजूद रहे।

बिहार में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। राजनीतिक गलियारों में Samrat Choudhary का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन इसके साथ ही Sanjay Jaiswal समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। बीजेपी और जदयू दोनों ही इस मुद्दे पर फिलहाल सस्पेंस बनाए हुए हैं।

नए मुख्यमंत्री को लेकर तेज अटकलें

सूत्रों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में बिहार की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकती है। नई सरकार के गठन को लेकर दोनों दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की कमान आखिर किसके हाथों में सौंपी जाती है। 

इसे भी पढ़ें  - नीतीश का यू-टर्न या नई रणनीति? लंबे समय के बाद मीडिया से बोले—अब दिल्ली में रहूंगा, पटना से जुड़ाव रहेगा बरकरार

संबंधित सामग्री

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

घाघरा हिंडालको का प्याऊ या सिर्फ  दिखावे का ढांचा दो साल से सूखा, जिम्मेदारों की आंखें फिर भी बंद

घाघरा हिंडालको का प्याऊ या सिर्फ दिखावे का ढांचा दो साल से सूखा, जिम्मेदारों की आंखें फिर भी बंद

घाघरा गुमला में हिंडालको कंपनी की ओर से बनाए गए सार्वजनिक प्याऊ लंबे समय से बंद पड़े हैं. बाबा धाम के समीप स्थित इन प्याऊ के करीब दो वर्षों से खराब रहने की बात सामने आई है.