रंजन सिन्हा/न्यूज11 भारत
नवादा/डेस्क: नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के बिरजू बीघा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. जनसभा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी थी. बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं, जो छतों और ऊँचे स्थानों पर बैठकर मुख्यमंत्री का भाषण सुन रही थीं.
अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखे शब्दों में निशाना साधा.
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि लालू परिवार के हर सदस्य ने सत्ता में आने का काम किया है. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में विकास नामोनिशान नहीं था. हर जगह भय का माहौल था, समाज में विवाद होता था. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, बिजली, पानी सभी की व्यवस्थाएं खराब थी. लेकिन जबसे हमारी सरकार आई तब से किसी भी प्रकार का भय और डर का माहौल नहीं है. पहले मुस्लिम भाइयों के लिए भी काम नहीं होता था, हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी की. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया, शिक्षकों की बहाली की, स्कूल खुलवाए, बच्चे बच्चियों को पोशाकें और साइकिल दी, अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज़ की सुविधा दी नए मेडिकल कॉलेज खुलवाए. सड़कें और पुलाें का निर्माण किया गया. महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए नौकरियों में आरक्षण दिया और अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा.
उन्होंने रजौली विधानसभा से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी विमल राजवंशी और नवादा विधानसभा से विभा देवी के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा.
यह भी पढ़ें: गढ़वा में झारखंड स्थापना दिवस और 'आपकी योजना-आपके द्वार' के सफल क्रियान्वयन के लिए मंथन