महाकुंभ को 'फालतू' बताने वाले लालू यादव ने मनाया विदेशी त्योहार हैलोवीन, भाजपा ने घेरा

महाकुंभ को 'फालतू' बताने वाले लालू यादव ने मनाया विदेशी त्योहार हैलोवीन, भाजपा ने घेरा

लालू यादव ने मनाया हैलोवीन डे

महाकुंभ को फालतू बताने वाले लालू यादव ने मनाया विदेशी त्योहार हैलोवीन भाजपा ने घेरा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर राजनीतिक विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर हैलोवीन मनाते हुए उनके वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है.
दरअसल, लालू यादव की बेटी और आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने शनिवार को एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ हैलोवीन मनाते दिखाई दे रहे हैं. बच्चों ने इस मौके पर हैलोवीन की पारंपरिक वेशभूषा पहन रखी थी. पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, "हैप्पी हैलोवीन टू एवरीवन."

भाजपा नेता ने लालू को घेरा 
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के आधिकारिक अकाउंट ने पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार के लोगों, मत भूलो कि यही लालू यादव हैं जिन्होंने आस्था और अध्यात्म के भव्य पर्व महाकुंभ को बेकार बताया था और अब विदेशी त्योहार हैलोवीन मना रहे हैं. जो आस्था पर चोट करेगा, उसे बिहार की जनता वोट नहीं देगी."

महाकुंभ पर लालू का बयान
बता दें कि इसी वर्ष फरवरी में, लालू यादव ने महाकुंभ को फालतू बताया था. महाकुंभ को लेकर बढ़ती भीड़ के बारे में पूछे जाने पर आरजेडी प्रमुख ने कहा था, "अरे ये सब कुंभ का क्या कोई मतलब है, फालतू है कुंभ." उस वक्त भी बीजेपी ने उन्हें हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए घेरा था.
यह नया विवाद ऐसे समय में उठा है जब बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं. पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे. 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

यह भी पढ़े: काशी से मिलेगी तीन वंदेभारत की सौगात, यूपी वालों का सफर होगा आसान और शानदार

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

शौच के लिए घर से निकले युवक की हत्या, आरा बक्सर फोरलेन को लोगों ने किया जाम 

बिहार

शौच के लिए घर से निकले युवक की हत्या, आरा बक्सर फोरलेन को लोगों ने किया जाम 

भोजपुर जिले के आरा में शौच के लिए घर से निकले एक यूवक की निर्मम हत्या कर दी गई। 

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?