न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: जनसुराज के बढ़ते जनाधार से विरोधी घबड़ा गए हैं इसलिए अब डराने धमकाने की कोशिश हो रही है. ऐसी ही एक घटना चिरैया विधानसभा में घटी है जहां जन सुराज की प्रचार गाड़ी पर राजद के समर्थकों पर हमला, बैनर फाड़ने और गाना बजाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है. दरअसल, मोतिहारी जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र के हरिहरा गांव में जन सुराज की प्रचार गाड़ी पर राजद समर्थकों का हमला करने की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, चिरैया विधानसभा के हरिहरा गांव मे करीब 10 लोगों ने गाड़ी को रोककर जन सुराज का बैनर फाड़ दिया और ड्राइवर और प्रचारक के साथ धक्का-मुक्की की. आरोप है कि इन लोगों ने गाड़ी से राजद का गाना बजाने का दबाव बनाया. इस घटना से लोगों में आक्रोश है.जनसुराजियों ने प्रशासन से कारगर कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़े: चुनावी सभा में AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम की जुबान फिसली, कहा ‘परिवार 2070 से राजनीति में