पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, खूंटी बाइपास...

अर्जुन मुंडा की नितिन गडकरी से मुलाकात

पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर

झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने को लेकर अर्जुन मुंडा ने नितिन गडकरी से की मुलाकात.

पूर्व cm अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर 

न्यूज़11 भारत 
नई दिल्ली/डेस्क:
झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की.

खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता 
बैठक के दौरान झारखंड की विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया. मुंडा ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से खूंटी शहर में यातायात का दबाव कम होगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी तथा आम लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी.

आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत 
बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि खूंटी बाइपास क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. इससे खूंटी सहित आसपास के आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी. इसके अलावा झारखंड में सड़क अवसंरचना के समग्र विकास तथा लंबित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को शीघ्र गति देने के संबंध में भी सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई.

फॉरेस्ट क्लियरेंस की प्रक्रिया अभी लंबित
हालांकि, परियोजना के क्रियान्वयन में अभी भी प्रशासनिक बाधाएं बनी हुई हैं. एनएचएआई के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार खूंटी बाइपास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति (फॉरेस्ट क्लियरेंस) की प्रक्रिया अभी लंबित है, जिसे राज्य सरकार को पूरा करना है. शिलान्यास हुए करीब दो वर्ष बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. अधिकारियों के अनुसार परियोजना में लगातार हो रही देरी से इसकी अनुमानित लागत बढ़ रही है. यही कारण है कि भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने तक परियोजना का पुनः टेंडर जारी नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें- बेटियों की सुरक्षा पर समझौता नहीं: तुपुदाना कांड में न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी भाजपा महिला मोर्चा

 

संबंधित सामग्री

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 40 नामों को किया गया शामिल

बिहार

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 40 नामों को किया गया शामिल

बांकीपुर उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा किसी तरह का कसर नहीं छोड़ रही है। इस कड़ी में पार्टी ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी के मामले में अंचलाधिकारी गिरफ्तार

बिहार

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी के मामले में अंचलाधिकारी गिरफ्तार

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

तुपुदाना सामूहिक दुष्कर्म: BJP महिला मोर्चा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच व दोषियों कार्रवाई की मांग

झारखंड

तुपुदाना सामूहिक दुष्कर्म: BJP महिला मोर्चा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच व दोषियों कार्रवाई की मांग

बेटियों की सुरक्षा पर समझौता नहीं: तुपुदाना कांड में न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी भाजपा महिला मोर्चा

रिश्वत कांड: आरोपी राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि से पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट ने दी रिमांड की इजाजत 

झारखंड

रिश्वत कांड: आरोपी राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि से पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट ने दी रिमांड की इजाजत 

रिश्वत कांड मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई  गौतम किशोर रवि से जांच एजेंसी एसीबी पूछताछ करेगी.

चाईबासा ट्रेज़री घोटाला: आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

चाईबासा ट्रेज़री घोटाला: आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

चाईबासा ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले के आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.