Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का ‘आइस अटैक’! 4 डिग्री तक गिरा पारा, 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का ‘आइस अटैक’! 4 डिग्री तक गिरा पारा, 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं. सुबह से लेकर शाम तक बर्फीली हवाएं चल रही है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं. ठंड का असर इतना तेज है कि खुले में रहने या लंबे समय तक बाहर निकलने से तबीयत बिगड़ने का खतरा बढ़ गया हैं. मौसम विभाग पहले ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे चुका हैं.

15 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं. इनमें पलामू, रांची, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. इन इलाकों में दिनभर घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे धूप निकलने के आसार बेहद कम हैं. कई जिलों में लोग बीते दो दिनों से सूरज के दर्शन तक नहीं कर पाए हैं.

आश्रय गृह बने बेसहारा लोगों की ढाल
कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में प्रशासन की ओर से बनाए गए निःशुल्क आश्रय गृह लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं. सड़क किनारे सोने वाले और खुले में रात बिताने को मजबूर लोगों को यहां सुरक्षित ठहराव, कंबल, चादर और अलाव की सुविधा दी जा रही हैं. प्रशासन की सक्रियता के चलते अब सड़कों पर ठिठुरते लोग कम नजर आ रहे हैं.

लोहरदगा में सबसे ज्यादा ठंड, पारा 4.1 डिग्री
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हालात ज्यादा बदलने वाले नहीं हैं. लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे रातें और ज्यादा सर्द व कंपकंपाने वाली होंगी.

यह भी पढ़े: 2026 में खुद को नए अवतार में ढालने का आसान फॉर्मूला, ये 10 छोटे बदलाव बदल देंगे आपकी पूरी पर्सनैलिटी

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.