कैमूर की भभुआ विधानसभा सीट पर बसपा एकतरफा जीतेगा चुनाव, प्रत्याशी विकास सिंह का दावा

कैमूर की भभुआ विधानसभा सीट पर बसपा एकतरफा जीतेगा चुनाव, प्रत्याशी विकास सिंह का दावा

'कोई भी आए बसपा से होगी टक्कर'

कैमूर की भभुआ विधानसभा सीट पर बसपा एकतरफा जीतेगा चुनाव प्रत्याशी विकास सिंह का दावा

अजीत कुमार/न्यूज11  भारत

कैमूर/डेस्क: बिहार में नामांकन की घोषणा होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. इस बीच भभुआ के संजय वाटिका में बसपा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने दावा किया है कि भभुआ विधानसभा सीट पर बसपा एक पक्षीय जीतेगा चुनाव,बोलें कोई भी आए उसका बसपा से होगा सीधा टक्कर, इस बार बसपा को भभुआ विधानसभा से कोई नहीं रोक सकता, यह भभुआ विधानसभा की जनता का प्यार और आशीर्वार बता रहा है,

लल्लू पटेल ने कहा कि मैने अपने मेहनत के दम पर जिला परिषद का चुनाव जीता और जनता के बीच जाकर उनके समस्या से अवगत हुआ और उस समस्या का निदान कराया, इसलिए भभुआ विधानसभा की जनता की मांग पर ही मैने बसपा से चुनाव लड़ने मुझे पूरा विश्वास है कि जनता का प्यार मुझे मिलेगा, और मैं यह सीट बहन मायावती जी को जीत कर उनके झोली में डालूंगा, क्योंकि मैं बसपा का सिपाही हूं और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अनुवाई हूं,

आगे उन्होंने कहा कि अगर मैं चुनाव जीत जाता हूं तो मेरा सबसे बड़ा मुद्दा पानी का रहेगा, क्योंकि मैने भभुआ विधानसभा के सभी गांवों में जाकर देखा है कि नल जल योजना कई गांवों में फेल है, जिससे लोगों को पानी की काफी समस्या होता है, इसलिए उन सभी गांवों में पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म कर दूंगा, और भी कई समस्याएं हैं जिनका खात्मा करना ही मेरा लक्ष्य होगा,

वहीं विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि मैं 17 नवंबर को बसपा से नामांकन करने जा रहा हूं, उसके बाद भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में नामांकन सभा किया जाएगा, जहां हजारों हजार की संख्या में लोग जुटेंगे वहीं इस मौके पर, हमारे पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर,रामजी गौतम,स्टेट प्रभारी अनिल कुमार, डॉ लाल जी मेधांकर साहब सहित कई दिग्गज नेता होंगे मौजूद.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नवादा में नामांकन प्रक्रिया शुरू, सुरक्षा का किया गया पुख्ता इंतजाम

संबंधित सामग्री

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

झारखंड

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क

झारखंड

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क