न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार की सत्ता को लेकर बड़े अपडेट सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए ने अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी हैं. चुनाव परिणामों के बाद से जिस तरह की चर्चाएं तेज थी, अब उन पर विराम लग गया हैं.
इधर, सरकार गठन की रूपरेखा तय होते ही एनडीए शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी विजयी विधायकों को निर्देश जारी किया हैं. निर्देश में कहा गया है कि आगामी दो दिनों तक विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रहें और जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापन करेंगे.