उपचुनाव

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल भाजपा और महागठबंधन दोनों करेंगे रोडशो

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल भाजपा और महागठबंधन दोनों करेंगे रोडशो

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. महागठबंधन और भाजपा दोनों सोमवार को रोड शो करेंगे. भाजपा का रोड शो दोपहर 3 बजे भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होगा. यात्रा उमा सिनेमा, बुद्ध मूर्ति चौराहा और कदमकुआं से होकर गुजरेगी. इसके बाद काफिला नाला रोड, ठाकुरबाड़ी रोड, रूपक सिनेमा और उद्योग भवन पहुंचेगा. रोड शो का समापन मोना सिनेमा के सामने प्रस्तावित जनसभा के साथ होगा. भाजपा इस रोड शो के जरिए चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी।

वहीं, कल बांकीपुर में तेजस्वी यादव का मेगा रोड शो  होगा. तेजस्वी यादव रोडशो के साथ बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार में उतरेंगे और जनता से वोट करने की अपील करेंगे. महागठबंधन प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी प्रचार करेंगे. दोपहर 1 बजे मीठापुर स्थित प्रधान चुनाव कार्यालय से रोडशो की शुरुआत होगी. रोड शो बांकीपुर के कई प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, वन भूमि पर पौधा लगाने को लेकर हुआ विवाद

संबंधित सामग्री

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है