न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा ( संवाददाता) / पटना : पटना में सरकार गठन को लेकर जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। यह बैठक उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हो रही है, जहां दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में सरकार गठन, विभागों के बंटवारे और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे आने वाले समय की राजनीतिक दिशा तय हो सकती है।
हाईलाइट्स :
- पटना में JDU-BJP की अहम बैठक जारी
- सम्राट चौधरी के आवास पर हो रहा मंथन
- ललन सिंह और संजय झा बैठक में मौजूद
- सरकार गठन और विभाग बंटवारे पर चर्चा
- राजनीतिक हलचल तेज, फैसले की अटकलें
जेडीयू नेताओं की अहम मौजूदगी
बैठक में जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) और संजय झा भी मौजूद हैं। दोनों नेता पार्टी की ओर से रणनीतिक चर्चा में शामिल हैं। बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार गठन को लेकर बड़ा और अहम फैसला सामने आ सकता है।
कल नीतीश कुमार का आखिरी कैबिनेट और इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल (14 अप्रैल) अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। इस औपचारिक बैठक के ठीक बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आज सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर बड़े नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है, जहाँ सत्ता परिवर्तन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बंगाल से वापस बुलाए गए बीजेपी विधायक
बिहार में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी पूरी तरह एक्शन मोड में है। बीजेपी ने अपने उन सभी 50 से अधिक विधायकों को तुरंत पटना लौटने का निर्देश दिया है, जो पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार और चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी विधायकों को 14 अप्रैल की सुबह तक हर हाल में पटना पहुंचने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें- बंगाल चुनाव बीच में छोड़ पटना क्यों बुलाए गए BJP विधायक? बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरु