पटना में सत्ता का महा शो: 7 मई को कैबिनेट विस्तार, PM मोदी-शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

पटना में सत्ता का महा शो: 7 मई को कैबिनेट विस्तार, PM मोदी-शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

पटना में 7 मई को होने वाला कैबिनेट विस्तार समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है, जिसमें देश के बड़े नेता शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भव्य तैयारियों के बीच पूरा शहर उत्सव के माहौल में डूबा नजर आएग

पटना में सत्ता का महा शो 7 मई को कैबिनेट विस्तार pm मोदी-शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

7 मई को कैबिनेट विस्तार । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना  -  बिहार की राजनीति के लिए 7 मई का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें देश के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की पुष्टि है।
 

हाइलाइट्स -

  • 7 मई को गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण
  • PM मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेता होंगे शामिल
  • एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक फूलों से होगा स्वागत
  • राजधानी में कड़ी सुरक्षा, डॉग स्क्वायड की तैनाती

एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक भव्य रोड शो जैसा माहौल

नेताओं का काफिला पटना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए गांधी मैदान पहुंचेगा। तय रूट के अनुसार काफिला हज भवन, बीजेपी कार्यालय, आयकर गोलंबर और डाकबंगला चौराहा होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पूरे रास्ते फूलों की वर्षा कर स्वागत करेंगे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आएगा।


राजधानी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और कई लेयर में सुरक्षा घेरा बनाया गया है। हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीजेपी कार्यालय में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

भव्य आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में

गांधी मैदान को खास तरीके से सजाया जा रहा है। मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक हर व्यवस्था को भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। प्रशासन और आयोजन समिति हर छोटी-बड़ी तैयारी पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

महिला कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

इस कार्यक्रम को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वे पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अतिथियों का स्वागत करेंगी। जगह-जगह मंच तैयार किए गए हैं, जहां लोकनृत्य, ढोल-नगाड़ों और रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बनाया जाएगा।

‘शपथ’ से ज्यादा ‘उत्सव’ का माहौल

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि एक बड़े उत्सव जैसा आयोजन होगा। खास तौर पर हालिया राजनीतिक जीत की खुशी भी इस मंच से साझा की जाएगी। पूरे शहर में जश्न जैसा माहौल बनाने की तैयारी है।


सियासी हलचल तेज, बड़े नेताओं का आगमन जारी

कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल भी तेज हो गई है। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं। वहीं पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा ने उनका स्वागत किया।


इसे भी पढ़ें - सम्राट की सख्ती का असर… सिवान एनकाउंटर पर मांझी बोले- कहा था न, हर अपराधी का हिसाब होगा

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।