न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह मुलाकात शपथ समारोह के तुरंत बाद हुई, जिसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हाईलाइट्स -
- शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी ने सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
- नई सरकार को दी विकास और सुशासन की शुभकामनाएँ
- बंगाल में प्रगति और समग्र विकास की उम्मीद जताई
- केंद्र-राज्य समन्वय को बताया अहम
- पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योजनाओं के लाभ की बात
विकास और सुशासन को लेकर जताया भरोसा
सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति, सुशासन और समग्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य में विकास की गति को तेज करेगी और प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
केंद्र-राज्य समन्वय पर दिया जोर
उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - बिहार पंचायत चुनाव में डिजिटल क्रांति! अब घर बैठे वोट डाल सकेंगे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता