Wednesday, Feb 19 2025 | Time 01:34 Hrs(IST)
झारखंड


रांची के खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आलोक गिरोह का एक शातिर अपराधी हुआ गिरफ्तार

रांची के खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आलोक गिरोह का एक शातिर अपराधी हुआ गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आलोक गिरोह के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए अपराधी का नाम बंटी है. पुलिस ने उसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आपको बता दे कि खलारी और पिपरवार के आसपास के क्षेत्रों में बन आलोक गिरोह का आतंक बन गया था. अपराधी बंटी पहले भी गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. रंगदारी नहीं देने पर बंटी गाड़ियों को जलाने और जान से मारने की धमकी दिया करता था. गिरफ्तारी के समय बंटी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल,दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फ़ोन जब्त किया है. 

 


 

 
अधिक खबरें
बरवाडीह में मनाया गया ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का 60वां स्थापना दिवस
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 9:22 PM

रेलवे बरवाडीह शाखा में ट्रेन मैनेजर का मातृ संगठन ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर उपसचिव राजू कुमार सिंह द्वारा मंडल सचिव की उपस्थिति में संगठन का झंडा फहराया एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: यार्ड कंजेशन की वजह से इन ट्रेन के समय में परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल्स
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 8:47 PM

यार्ड कंजेशन की वजह से ट्रेन संख्या 18624 हटिया - इस्लामपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 18/02/2025 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है, यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 19:10 बजे के स्थान पर 20:10 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

झारखंड के कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूजा सिंघल बनाई गई सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग की सचिव
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 8:33 PM

झारखंड सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दिया है. पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत आईएएस पूजा सिंघल को अगले आदेश तक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 7:49 AM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज पुष्कर महतो के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की तथा विभिन्न विषयों से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया.

रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होगा 4th South Asian Senior Athletics Championships
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 7:31 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 3 से 5 मई, 2025 तक 4th South Asian Senior Athletics Championships का आयोजन होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव के शीर्ष एथलीट्स दमखम दिखाएंगे. दक्षिण एशिया के बेहतरीन एथलीट्स के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में रांची खेलप्रेमियों का जमावड़ा लगने वाला है.