न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हज के पाक सफर पर झारखंड की राजधानी रांची से सैकड़ो लोग शुक्रवार रात कोलकाता के लिए रवाना हुए. रांची रेलवे स्टेशन पहुंच कर मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मंत्री इरफान अंसारी ने हज यात्रियों को विदा किया. रांची रेलवे स्टेशन से हज यात्रियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना हुआ जहां से 26 मई को हज यात्रियों की जद्दा के लिए फ्लाइट हैं.
हज यात्रा पर जा रहे आजमीन ए हज ने इस खास मौके के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और कहा की इस पार्क सफर पर जाकर मुल्क की अमन चैन और भाईचारे की दुआ करेंगे. वही झारखंड सरकार से आज मैंने हाई ने यह भी गुजारिश की कि अगले बार रांची से ही सीधी फ्लाइट की व्यवस्था की जाए नहीं तो कम से कम कोलकाता के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट दी जाए ताकि लोगों को काम परेशानियों का सामना करना पड़े और उनका खर्च भी काम हो. क्योंकि कोलकाता से जद्दा के लिए फ्लाइट होने की वजह से पूरा परिवार उन्हें छोड़ने के लिए कोलकाता तक जा रहा हैं.
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हमारी पूरी सरकार हज यात्रियों के लिए गंभीर है और हमारी यह दुआ है कि हज यात्री जिस पाक सफर पर जा रहे हैं. उनकी इबादत को अल्लाह कबूल करें. वहीं हज कमेटी के अध्यक्ष इरफान अंसारी ने हज यात्रियों को रांची रेलवे स्टेशन से रवाना किया और कोलकाता में झारखंड सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से भी रूबरू कराते हुए कहा कि झारखंड सरकार हज यात्रियों के हर जरूर का इंतजाम कर रही हैं.