Tuesday, Jun 24 2025 | Time 05:19 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव हुआ गिरफ्तार

14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव हुआ गिरफ्तार

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः-  डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर रांची श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची मंडल में स्थायी वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है. दिनांक 23.06.2025 को इस विशेष टीम एवं आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई कमांडेंट श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में की गई. यह कार्रवाई आरपीएफ केस संख्या 192/11, धारा 162(2) रेलवे अधिनियम के तहत वांछित मंगल सिंह @ मंगला उरांव, उम्र – 55 वर्ष, पिता – शंकर सिंह @ सनीचर उरांव को पकड़ने के लिए की गई. उक्त वारंटी को उसके निवास स्थान  लोटवा, इचाक, रांची से गिरफ्तार किया गया. वह पिछले 14 वर्षों से फरार था. गिरफ्तारी के बाद वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
 

 

 

 

अधिक खबरें
14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव हुआ गिरफ्तार
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:24 PM

डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर रांची श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची मंडल में स्थायी वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादीः विनोद कुमार पांडेय
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:15 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आजसू पार्टी द्वारा आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह राजनीतिक प्रपंच और जनता को गुमराह करने की साजिश बताया है

पुर्व राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में की मुलाकात
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 7:50 PM

उड़ीसा के पुर्व राज्यपाल रघुवरदास ने झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में भेंट किया. इस दौरान उनसे राज्य में पेसा कानून लागू कराने

रिम्स 2 के मुद्दे पर गठबंधन के नेता विरोधाभासी बयान दे कर फिक्स्ड मैच खेल रहे: प्रतुल शाह देव
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 7:39 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह रिम्स टू के भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर अपने सहयोगी दल कांग्रेस के दो अग्रणी नेताओं से विरोधाभासी बयान दिलवाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है

बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मनी लांड्रिग़ मामला, आरोपियों को सौंपा गया पुलिस पेपर
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 7:15 PM

बांग्लादेशी घुसपैठ से मनी लांड्रिंग का मामला जुड़ने की सूचना सामने आ रही है, आरोपी को पुलिस पेपर सौंपा गया है. पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए 5 जुलाई को तिथि निर्धारित की गई है