Tuesday, Jun 24 2025 | Time 14:50 Hrs(IST)
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जमुई
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • आपदा से बचाव के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, आठ प्रचार वाहन रवाना
  • रामपुर लुगाई में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
  • दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
  • सहायता शिविर में बदइंतजामी दिव्यांग और बुजुर्गों को घंटों इंतजार, सुविधाओं का टोटा
  • सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा लापरवाही के आरोप में डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • जिला प्रशासन मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर चला रही जागरूकता अभियान लेकिन यंहा प्रधानध्यापक ही गुटकाबाज
झारखंड » रांची


आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादीः विनोद कुमार पांडेय

आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादीः विनोद कुमार पांडेय

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः-  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आजसू पार्टी द्वारा आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह राजनीतिक प्रपंच और जनता को गुमराह करने की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी झारखंड में ओबीसी आरक्षण को 24 से घटकर 14 प्रतिशत करने के लिए जिम्मेदार है, वह आज आरक्षण पर नैतिकता की दुहाई दे रही है, यह झारखंड की जनता के साथ एक भद्दा मजाक है. आजसू पार्टी अपनी ऐसी दिशाहीन नीतियों के कारण आज जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है. पिछले चुनावों के परिणाम पर गौर करें तो ये साफ नजर आता है कि आजसू पार्टी का अब कोई जनाधार नहीं बचा है. 
 
OBC आरक्षण में कटौती में आजसू की भूमिका
विनोद पांडेय ने कहा कि जब झारखंड की लोकप्रिय हेमंत सरकार ने ओबीसी को 27% आरक्षण देने की पहल की थी, तब न्यायालय में जाकर इसे रोकने की कोशिश NDA गठबंधन के सहयोग से हुई थी. आजसू पार्टी NDA का महत्वपूर्ण घटक दल है. आजसू पार्टी को पहले यह बताना चाहिए कि ओबीसी आरक्षण पर उसका स्टैंड क्या है? अगर वह ओबीसी के हक में है, तो पहले यह स्पष्ट करे कि अदालत में आरक्षण रोकने वालों के साथ वह क्यों खड़ी थी ? और आजसू के साथ गठबंधन वाली बाबूलाल मरांडी की सरकार में ओबीसी आरक्षण घटाया गया था, तब आजसू पार्टी सहमत क्यों थी. आजसू पार्टी अपने इतिहास के इस कलंक को कभी नहीं मिटा सकती. 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी स्पष्ट नीतियों और  के कारण आज देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता यूं ही नहीं बन गए हैं - उनके कार्यों से, नीतियों से, निर्णयों से, योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित है, खुश है. माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुकाबला करने के लिए सबसे पहले जरूरी है उनके जैसा उदार और संवेदनशील बनना. 
 
आरक्षण पर सवाल उठाने से पहले आत्ममंथन करे आजसू
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण पर सवाल उठा रही है. आरक्षण को लेकर कोर्ट में बाधाएं खड़ी करने वाले कौन लोग हैं, यह सबको पता है. सरकार नीतियां बना रही है, कोर्ट की प्रक्रिया का सम्मान कर रही है, लेकिन आजसू जैसे दल युवाओं की भावनाओं से खेलने का काम कर रहे हैं.
 
आजसू के पास नहीं है नीति, सिर्फ विरोध की राजनीति
विनोद पांडेय ने कहा कि आजसू पार्टी न तो राज्य की स्थानीय नीति पर कोई ठोस प्रस्ताव लेकर आई, और न ही अपनी सरकारों के दौरान नियोजन को पारदर्शी बना सकी. आज जब झारखंड सरकार नियोजन नीति को कानूनी और संवैधानिक तरीके से लागू करने में लगी है, तब आजसू केवल शोर-शराबा करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है.
 
जनता के साथ धोखा है 'नौकरी दो' जैसा नारा
'नौकरी दो' जैसा नारा देने से पहले आजसू यह बताए कि उनकी सरकारों के दौरान युवाओं को कितनी नौकरी मिली थी? उन्होंने कितनी परीक्षाएं करवाई थीं? कितनी नियुक्तियां दी थीं? आज जब हेमंत सरकार ने हजारों पदों पर नियुक्तियां शुरू की हैं, परीक्षा आयोगों को पुनर्स्थापित किया है, पारदर्शिता लाई है, तब विपक्ष में बैठी आजसू पार्टी को यह सब दिखाई नहीं दे रहा.
 
संवेदनशील योजनाओं का मखौल न उड़ाए
विनोद पांडेय ने मईया सम्मान योजना को लेकर आजसू के आरोपों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि यह योजना लाखों गरीब महिलाओं को सम्मान देने के लिए लाई गई है. कुछ नामों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है. "जनता को भ्रमित करने की कोशिश आजसू बंद करे. जिन मुद्दों पर वह खुद दोषी रही है, उन पर आज भाषण देना उसका असली चेहरा उजागर करता है." विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंडी जनता के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं और महिलाओं की भावनाओं से खेलने वालों को जनता अब जवाब देगी.
 

अधिक खबरें
राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 1:35 AM

राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया है. विधायक सीपी सिंह के अगुवाई में शहर अंचल का घेराव किया गया. अंचल कार्यालय को भाजपा ने कलेक्शन कार्यालय बताया. भाजपा का कहना है कि यहां बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता है. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिए भी पैसे लिए जाते हैं. कानून व्यवस्था इतना गिर गया है कि लोग असुरक्षित महसूस करने लगे है. कब किसके साथ क्या घटना घट जाए भगवान ही जाने.

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यवसाई विनय सिंह के फोर व्हीलर शोरूम को किया गया सील
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 9:50 AM

रांची नगर निगम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाने की खबर सामने आ रही है, विनय सिंह नाम के व्यवसाई के फोर व्हीलर शोरूम को सील कर दिया गया है

14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव हुआ गिरफ्तार
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:24 PM

डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर रांची श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची मंडल में स्थायी वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादीः विनोद कुमार पांडेय
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:15 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आजसू पार्टी द्वारा आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह राजनीतिक प्रपंच और जनता को गुमराह करने की साजिश बताया है

पुर्व राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में की मुलाकात
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 7:50 PM

उड़ीसा के पुर्व राज्यपाल रघुवरदास ने झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में भेंट किया. इस दौरान उनसे राज्य में पेसा कानून लागू कराने