Tuesday, Jun 24 2025 | Time 14:50 Hrs(IST)
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जमुई
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • आपदा से बचाव के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, आठ प्रचार वाहन रवाना
  • रामपुर लुगाई में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
  • दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
  • सहायता शिविर में बदइंतजामी दिव्यांग और बुजुर्गों को घंटों इंतजार, सुविधाओं का टोटा
  • सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा लापरवाही के आरोप में डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • जिला प्रशासन मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर चला रही जागरूकता अभियान लेकिन यंहा प्रधानध्यापक ही गुटकाबाज
झारखंड » रांची


रिम्स 2 के मुद्दे पर गठबंधन के नेता विरोधाभासी बयान दे कर फिक्स्ड मैच खेल रहे: प्रतुल शाह देव

बाबूलाल मरांडी के द्वारा नगड़ी में शुरुआत किए गए आंदोलन से भयभीत है हेमंत सरकार
रिम्स 2 के मुद्दे पर गठबंधन के नेता विरोधाभासी बयान दे कर फिक्स्ड मैच खेल रहे: प्रतुल शाह देव

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः-  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि  वह रिम्स टू के भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर अपने सहयोगी दल कांग्रेस के दो अग्रणी नेताओं से विरोधाभासी बयान दिलवाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है .प्रतुल ने कहा यह पूरे तरीके से फिक्स्ड मैच है. सरकार जबरन आदिवासियों की खेती वाली जमीन पर रिम्स टू  का निर्माण करने जा रही थी. उस जमीन को सरकारी जमीन बता रही थी. जबकि दस्तावेज बता रहे थे कि जमीन का कभी अधिग्रहण भी नहीं हुआ था. 

प्रतुल ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने नगड़ी में रिम्स टू बनाने के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की तो सरकार आदिवासियों के आक्रोश के कारण बैकफुट पर आ गई.बुरे तरीके से फंसी सरकार अब कांग्रेस के दो अग्रणी नेताओं से विरोधाभाषी बयान दिलवाकर कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश कर रही है. प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने 1 महीने बाद मुख्यमंत्री से मांग की है कि आदिवासियों के कृषि योग्य जमीन पर रिम्स टू का निर्माण नहीं होना चाहिए.यह एक महीना विलंब क्यों हुआ, ये उन्होंने स्पष्ट नहीं किया.प्रतुल ने कहा पूरे राज्य के आदिवासी इस जबरन निर्माण के खिलाफ थे.इसलिए सरकार बचने का रास्ता खोज रहे थे.प्रतुल ने कहा अब लगता है सरकार के इशारे पर ही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी कह रहे हैं कि हर हालत में रिम्स टू उसी जगह पर बनेगा. यह सिर्फ और सिर्फ कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है. मीडिया का ध्यान और जनता का ध्यान अब इन दोनों नेताओं के बयानों पर चला गया. मूल मुद्दा नगड़ी के जमीन पर जबरदस्ती निर्माण का था.
 
किसी सूरत में आदिवासियों के कृषि भूमि पर रिम्स टू का निर्माण नहीं होगा
प्रतुल ने कहा बाबूलाल मरांडी जी ने स्पष्ट किया था कि किसी भी सूरत में नगड़ी में आदिवासियों की कृषि भूमि पर रिम्स टू  नहीं बनने दिया जाएगा . उसी स्थल के अगल-बगल में सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि  उपलब्ध है.प्रतुल ने कहा भारतीय जनता पार्टी इस बात के लिए संकल्पित है कि किसी भी हालत में आदिवासियों की खेती योग्य जमीन पर रिम्स टू का निर्माण नहीं होगा. राज्य सरकार  लाठी के बल पर अगर वहां से आदिवासियों को बेदखल करने की कोशिश करेगी तो भाजपा इसका कड़ा प्रतिकार करेगी.
 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 1:35 AM

राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया है. विधायक सीपी सिंह के अगुवाई में शहर अंचल का घेराव किया गया. अंचल कार्यालय को भाजपा ने कलेक्शन कार्यालय बताया. भाजपा का कहना है कि यहां बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता है. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिए भी पैसे लिए जाते हैं. कानून व्यवस्था इतना गिर गया है कि लोग असुरक्षित महसूस करने लगे है. कब किसके साथ क्या घटना घट जाए भगवान ही जाने.

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यवसाई विनय सिंह के फोर व्हीलर शोरूम को किया गया सील
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 9:50 AM

रांची नगर निगम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाने की खबर सामने आ रही है, विनय सिंह नाम के व्यवसाई के फोर व्हीलर शोरूम को सील कर दिया गया है

14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव हुआ गिरफ्तार
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:24 PM

डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर रांची श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची मंडल में स्थायी वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादीः विनोद कुमार पांडेय
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:15 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आजसू पार्टी द्वारा आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह राजनीतिक प्रपंच और जनता को गुमराह करने की साजिश बताया है

पुर्व राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में की मुलाकात
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 7:50 PM

उड़ीसा के पुर्व राज्यपाल रघुवरदास ने झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में भेंट किया. इस दौरान उनसे राज्य में पेसा कानून लागू कराने