Tuesday, Aug 5 2025 | Time 12:22 Hrs(IST)
  • अब कंफर्म ट्रेन टिकट पाना है और भी आसान! त्योहारों के सीजन में आएंगे बहुत काम IRCTC से ऐसे करें बुक
  • मिट्टी की दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
  • डेटिंग की दुनिया का नया टॉक्सिक ट्रेंड 'Ghostlighting', जो कर सकता है सबके मेंटल हेल्थ की ऐसी की तैसी
  • शहनाज गिल की बिगड़ी तबीयत, करण वीर मेहरा पहुंचे अस्पताल जानें कैसा है उनका हाल
  • खुखड़ी चुनने गईं मां-बेटी और नातिन की डूबने से मौत, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में मातम
  • 10 पेज गाली लिखो! — झारखंड के स्कूल में टीचर की अजीबो-गरीब सजा से मचा बवाल
  • अब दिल्लीवालों को नहीं काटने पड़ेंगे जल बोर्ड के चक्कर, खुद जनरेट करें पानी का बिल जानें कैसे मोबाइल ऐप से दर्ज होगी हर शिकायत
  • पिपराबांध में बारिश से मचा हाहाकार, घरों में घुसा पानी, मुख्य रास्ता भी जलमग्न, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाया उदासीनता का आरोप
  • पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट
  • लाल किले की सुरक्षा में चूक, डमी बम का नहीं चला पता 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा एवं मार्गदर्शक गुरुजी नहीं रहे – संजीव कुमार तिवारी ने व्यक्त की गहरी शोकसंवेदना
  • हथियारबंद नकाबपोशों ने सीएसपी कर्मी से 4 लाख रुपये लूटे, मारपीट कर हुए फरार
  • जम्मू प्रशासन ने क्यों अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को वापस बुलाया क्यों दिए गए ये निर्देश
  • जम्मू प्रशासन ने क्यों अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को वापस बुलाया क्यों दिए गए ये निर्देश
  • चलती बस में अचानक मौत, शरीर पर चिपके मिले 26 iPhone जानें इस रहस्यमयी कहानी की पूरी सच्चाई
झारखंड


रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान, महिलाओं के खाते में आई जून माह का पैसा

3 लाख 85 हजार 751 लाभुकों के खातों में 96.43 करोड़ की राशि हस्तांतरित
रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान, महिलाओं के खाते में आई जून माह का पैसा

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को जून माह की सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है. इस संबंध में 96,43,77,500 रुपये (छियानबे करोड़ तैंतालीस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये) की राशि अंतरण की गई है. साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने के दूसरे चरण की सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है. द्वितीय चरण में 74 हजार 534 लाभुकों के खाते में 18 करोड़ 63 लाख 35 हजार का भुगतान किया गया है. 

 

यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है.

 

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए)

1. अनगड़ा- 16,437

2. अरगोड़ा (नगर निगम)- 11,878

3. बड़गाईं (नगर निगम)- 8,901

4. बेड़ो- 20,564

5. बुंडू- 8,469

6. बुंडू नगर पंचायत- 3,416

7. बुढ़मू- 17,599

8. चान्हो- 19,676

9. हेहल (नगर निगम)- 15,117

10. ईटकी- 10,446

11. कांके- 31,460

12. कांके (नगर निगम)- 1,289

13. खलारी- 9,653

14. लापुंग- 11,201

15. मांडर- 23,249

16. नगड़ी- 17,632

17. नगड़ी (नगर निगम)- 7,428

18. नामकुम- 17,646

19. नामकुम (नगर निगम)- 8,342

20. ओरमांझी- 18,121

21. राहे- 9,513

22. रातू- 18,424

23. सिल्ली- 21,164

24. सोनाहातू- 12,793

25. तमाड़- 18,452

26. सदर (नगर निगम)- 26,881

 

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत मई महीने के द्वितीय चरण की विवरणी निम्न है-

 

1. अनगड़ा - 2817

2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 2307

3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 1767

4. बेड़ो - 4300

5. बुण्डू - 1732

6. बुण्डू नगर पंचायत -  693

7. बुढ़मू - 3188

8. चान्हो - 3656

9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 3296

10. ईटकी - 2057

11. कांके - 4945

12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 348

13. खलारी - 2103

14. लापुंग - 2629

15. माण्डर - 4276

16. नगड़ी - 3633

17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 1363

18. नामकुम - 3532

19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 2385

20. ओरमांझी - 3149

21. राहे - 1722

22. रातू - 3734

23. सिल्ली - 4381

24. सोनाहातू - 2077

25. तमाड़ - 3778

26. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 4666

 

आधार सीडिंग अनिवार्य

जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके.

 

जिला में भौतिक सत्यापन कार्य जारी

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है. सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा. 

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
Ranchi: मोरहाबादी से विधानसभा तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, दोपहर 1 बजे तक दुकानें बंद रखने की अपील
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 10:21 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा आज शुरू होगी. उनका पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे मोरहाबादी स्थित आवास से झारखंड विधानसभा के लिए निकलेगा, जहां एक घंटे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद, पार्थिव शरीर रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना होगा. इस दौरान राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 9:45 AM

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचकर गुरु जी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी और भावुक पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन के आप सिर्फ अभिभावक न थे,

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर, अस्पताल में जारी है इलाज
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:52 AM

झारखंड के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर है, लेकिन स्थिर है. चिकित्सक उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर्स की निगरानी कर रहे हैं, जो नियंत्रण में हैं.

जीवन के कठिन दिनों से गुजर रहा हूं.. पिता को खोने के गम में भावुक हुए CM हेमंत सोरेन
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:16 AM

झारखंड के लिए यह एक युग का अंत हैं. दिशोम गुरु और राज्य के निर्माता शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड शोक में डूब गया हैं. आज उनके पैत्रिक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा. इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के साथ-साथ एक मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत को खोने के गम में डूबे हुए हैं.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! कई जिलों में येलो अलर्ट जारी.. 7 अगस्त तक ऐसे ही बने रहेंगे हालात
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 6:52 AM

झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में इन दिनों मौसम ने करवट ली हैं. पिछले 24 घंटों में रांची में तेज धूप देखने को मिली, जिससे कई दिनों बाद लोगों ने छतों पर जाकर धूप का आनंद लिया. कपड़े सुखाने का नजारा आम हो गया. हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा.