Sunday, Aug 3 2025 | Time 12:34 Hrs(IST)
  • UP के गोंडा में हुआ बड़ा हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, 11 श्रद्धालुओं की मौत
  • नक्सलियों का पांच राज्यों का बंद का दिखा असर, अलर्ट के बावजूद ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर करमपदा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेन सेवा ठप
  • आजसू पार्टी पलामू जिला कमिटी व अनुसांगीक इकाई की बैठक सम्पन्न
  • कांडी के मंडरा गांव निवासी सुनील पासवान हत्याकांड को लेकर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने DIG से की मुलाकात
  • अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, महाराष्ट्र के युवक को मिला 1 लाख का ऑफर
  • शराब की लत से तंग आकर मां ने उतारा बेटे को मौत के घाट
  • शराब की लत से तंग आकर मां ने उतारा बेटे को मौत के घाट
  • बांकीकला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
  • रांची: पारिवारिक विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले तीनों के शव
  • जान हथेली पर रखकर काम करते है उत्पाद विभाग के पदाधिकारी व कर्मी
  • हजारीबाग में एक सितंबर से खुदरा शराब दुकानों का संचालन होगा शुरू, शराब की दुकान 28 समूहों में विभाजित होगी
  • OMG! सिर्फ आधे घंटे में बनाता है खाना, कमाई जानकर रह जाएंगे दंग मुंबई का ये कुक है सोशल मीडिया सेंसेशन
  • बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से असाध्य रोग योजना के तहत वाल्मीकि यादव की मदद
  • दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी: गाड़ी और पैसों की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप
  • Amarnath Yatra 2025: समय से पहले खत्म हुई अमरनाथ यात्रा, खराब मौसम बना बाधा 4 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
झारखंड


रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान, महिलाओं के खाते में आई जून माह का पैसा

3 लाख 85 हजार 751 लाभुकों के खातों में 96.43 करोड़ की राशि हस्तांतरित
रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान, महिलाओं के खाते में आई जून माह का पैसा

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को जून माह की सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है. इस संबंध में 96,43,77,500 रुपये (छियानबे करोड़ तैंतालीस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये) की राशि अंतरण की गई है. साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने के दूसरे चरण की सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है. द्वितीय चरण में 74 हजार 534 लाभुकों के खाते में 18 करोड़ 63 लाख 35 हजार का भुगतान किया गया है. 

 

यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है.

 

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए)

1. अनगड़ा- 16,437

2. अरगोड़ा (नगर निगम)- 11,878

3. बड़गाईं (नगर निगम)- 8,901

4. बेड़ो- 20,564

5. बुंडू- 8,469

6. बुंडू नगर पंचायत- 3,416

7. बुढ़मू- 17,599

8. चान्हो- 19,676

9. हेहल (नगर निगम)- 15,117

10. ईटकी- 10,446

11. कांके- 31,460

12. कांके (नगर निगम)- 1,289

13. खलारी- 9,653

14. लापुंग- 11,201

15. मांडर- 23,249

16. नगड़ी- 17,632

17. नगड़ी (नगर निगम)- 7,428

18. नामकुम- 17,646

19. नामकुम (नगर निगम)- 8,342

20. ओरमांझी- 18,121

21. राहे- 9,513

22. रातू- 18,424

23. सिल्ली- 21,164

24. सोनाहातू- 12,793

25. तमाड़- 18,452

26. सदर (नगर निगम)- 26,881

 

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत मई महीने के द्वितीय चरण की विवरणी निम्न है-

 

1. अनगड़ा - 2817

2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 2307

3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 1767

4. बेड़ो - 4300

5. बुण्डू - 1732

6. बुण्डू नगर पंचायत -  693

7. बुढ़मू - 3188

8. चान्हो - 3656

9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 3296

10. ईटकी - 2057

11. कांके - 4945

12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 348

13. खलारी - 2103

14. लापुंग - 2629

15. माण्डर - 4276

16. नगड़ी - 3633

17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 1363

18. नामकुम - 3532

19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 2385

20. ओरमांझी - 3149

21. राहे - 1722

22. रातू - 3734

23. सिल्ली - 4381

24. सोनाहातू - 2077

25. तमाड़ - 3778

26. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 4666

 

आधार सीडिंग अनिवार्य

जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके.

 

जिला में भौतिक सत्यापन कार्य जारी

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है. सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा. 

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
भवनाथपुर से JMM के विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:33 AM

भवनाथपुर से जेएमएम के विधायक अनंत प्रताप देव की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे अपोलो अस्पताल, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर जाना हालचाल
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:24 AM

दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचकर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत का हालचाल जाना. रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वर्तमान में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.

Jharkhand Weather Update: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, रांची में टूटा मॉनसून का रिकॉर्ड.. अगले हफ्ते तक रहेगा असर
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:10 AM

झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया हैं. अगस्त की शुरुआत होते ही आसमान से बरस रही आफत ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं. राजधानी रांची में तो इस बार मॉनसून ने पिछले सालों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश और कहर बरपाने वाली हैं.

झारखंड वित्त मंत्री ने भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के तबियत का लिया जायजा
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 10:58 PM

भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अपोलो अस्पताल, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जाना हालचाल
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 10:24 AM

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटने की उम्मीद जताई.