Tuesday, Jun 17 2025 | Time 03:45 Hrs(IST)
झारखंड


ग्राम स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु पंचायत चौपाल आवश्यक - बी.डी. राम

सांसद ने लगायी चौपाल - सुनी जन समस्याएं
ग्राम स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु पंचायत चौपाल आवश्यक - बी.डी. राम

संतोष श्रीवास्तव /न्यूज़ 11भारत 


पलामू/डेस्क : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में "मोदी सरकार के 11 साल -"संकल्प से सिद्धि तक "कार्यक्रम के तहत पंचायत चौपाल लगाकर वहाँ के लोगों की समस्याओं को सुना. इसी क्रम में सांसद ने मंगलवार को पाटन प्रखंड अंतर्गत कुम्हवा ग्राम पहुंचकर पीपल पेड़ की छाँव तले चौपाल लगायी. और स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए तथा समस्याओं के निराकरण के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी उन्हें बताया. चौपाल के दौरान बी.डी. राम ने बताया कि इस प्रकार की चौपाल से वहां के स्थानीय लोगों तक जनप्रतिनिधियों की सीधी पहुंच होती है क्योंकि किसी गांव या पंचायत की क्या समस्या है वे वहां का स्थानीय लोगों से अच्छा कोई नहीं बता सकता है. उन्होंने लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजना से भी लोगों को अवगत कराया. उक्त के क्रम में कुड़वा मोड़ आगमन होते ही लोगों द्वारा सांसद का भव्य स्वागत भी किया गया एवं स्थानीय लोगों की सहायता से मोटरसाइकिलों से जागरूकता रैली भी निकाला गया. सांसद ने उपस्थित लोगों को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत विकसित भारत के लिए संकल्प भी दिलाया.

 

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को नेतृत्व में भारत उल्लेखनीय रूप से विश्व की चौधी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की जोर अग्रसर है। मोदी सरकार के 11 वर्ष अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरे हो रहे हैं, इस अवसर पर सभी देशवासी प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि अभिनंदन कर रहे हैं।

 

सांसद ने कहा कि सभी भारतवासी ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के साथ सशक्त और समृद्धशाली भारत पर गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जी पराक्रम दिखाया है, उससे हर हिन्दुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। जिस शुद्धता के साथ, जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वह अद्‌भुत है। ऑपरेशन सिन्दूर ने दुनिया भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।

 

कर्यक्रम के उपरांत उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश लोगों को दिया. उक्त अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि - विजय ओझा, पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, किशनपुर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय,सांसद प्रतिनिधि किशनपुर - सुमन गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष किशनपुर नीलिमा झा,भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे,कौशल झा,भोला पाण्डेय, बबलू उपाध्याय,लखन कश्यप, अनिल सोनी, धर्मेन्द्र पासवान आदि समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.


 


 

अधिक खबरें
बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा, 17 जून प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:10 PM

बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी होगी. बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची सदर ने जारी की निषेधाज्ञा. दिनांक 17.06.2025 के प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगा. बेड़ो महादानी मंदिर परिसर के समीप आदिवासी सरना समाज की बैठक और जमीन की घेराबंदी के मद्देनजर जारी आदेश किया गया. पूर्व में बवाल हो चुका है. बेड़ो थाने में भी तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई थी.

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:02 PM

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. साइबर ठग आसिफ को यूपी पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर राशि को 5 से 10 गुणा करने का लालच देकर ठगी की गई. व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर व्यक्ति को जाल में फंसाया गया.

चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 8:41 PM

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जर्जर हाट-बाजार भवनों की सूरत बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. ग्रामीण हाट-बाजार को नया रूप देने के लिए शेड निर्माण की योजना तैयार की गई है. इसी कड़ी में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखण्ड के टांगर कृषि हाट बाजार और मांडर प्रखण्ड के टांगर बसली हाट बाजार में शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया. दोनों बाजार में शेड निर्माण पर करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे. जिसमें 2300 स्क्वायर फीट पर शेड का निर्माण, बाजार परिसर में सोलर लाइट सुविधा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण के साथ शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी.

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:57 PM

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार पवन लोहरा को 20 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने ये सजा सुनाया है.

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:43 PM

रांची महानगर द्वारा आयोजित संकल्प सभा सुखदेव नगर मंडल एवं धुर्वा मंडल में आयोजित की गई. इस संकल्प सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को संकल्प दिलाया. संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रप्रथम के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए. आज भाजपा मुख्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया.