Saturday, Jun 7 2025 | Time 11:12 Hrs(IST)
  • दामोदर नदी मामले में गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, कहा- यह एक दिन की नहीं, रोज का आतंक है
  • सिमडेगा में अकीदत से मनी बकरीद का त्यौहार, एसपी सिमडेगा ने ईदगाह में अदा की नमाज
  • बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • आगामी 13 जून को कुकडु में होगा जनता दरबार का आयोजन
  • बकरीद की नमाज में उठे हाथ, देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
  • बस स्टैंड के चारदीवारी सह दुकान सेट व सिरूम में नाला का किया गया शिलान्यास
  • बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर नक्सल प्रभावित पेक थाना की पुलिस ने निकाला बाइक जुलुस
  • मुंगेर में खेल मैदान के उद्घाटन से पहले हंगामा! शिलापट्ट से नाम गायब देख भड़के विधायक
  • झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
झारखंड


विश्व पर्यावरण दिवस एवं ‘देवनद–दामोदर महोत्सव-2025’ के अवसर पर राज्यपाल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस एवं ‘देवनद–दामोदर महोत्सव-2025’ के अवसर पर राज्यपाल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बोकारो के तेलमच्चो में युगान्तर भारती द्वारा आयोजित ‘देवनद–दामोदर महोत्सव-2025’ में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की शुभकामनाएँ दीं. राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह दुर्लभ संयोग है कि आज हम पर्यावरण के वैश्विक सरोकार और अपनी सनातन परंपरा 'गंगा अवतरण',  दोनों को एक साथ मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध झारखंड में नदियाँ, वनों और पर्वतों का संरक्षण केवल दायित्व नहीं, हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है.

 

राज्यपाल ने ‘दामोदर’ नदी को झारखंड की जीवनरेखा बताते हुए इसके प्रदूषण का उल्लेख करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के साथ हमें पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना होगा. नदियों की स्वच्छता केवल शासन या संस्थाओं की नहीं, हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सरयू राय के नेतृत्व में युगान्तर भारती द्वारा दामोदर  बचाओ अभियान की सराहना की और इसे जनभागीदारी आधारित प्रेरक उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा  ‘नमामि गंगे’ अभियान के माध्यम से गंगा की दशा में परिवर्तन आया, स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हुए. उन्होंने कहा कि ऐसे ही दामोदर सहित राज्य की सभी नदियों की स्वच्छता हेतु प्रयास होना चाहिए.

 

राज्यपाल ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस वर्ष की पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” का उल्लेख करते हुए पॉलिथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग को त्यागने का आह्वान किया. उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों को “नो प्लास्टिक ज़ोन” घोषित करना होगा. राज्यपाल ने सभी नागरिकों, युवाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और प्रशासन से आह्वान किया कि वे पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करें, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ एक स्वच्छ, सुरक्षित और जीवनदायी धरती प्राप्त कर सकें.
अधिक खबरें
बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 10:45 AM

आज पूरी दुनिया में कुर्बानी का पर्व बकरीद पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. झारखंड की राजधानी रांची में खास उत्साह देखने को मिला हैं. आज हरमू ईदगाह में ईद-उल-अजाह की नमाज अदा की गई हैं. आज तमाम मस्जिद और ईदगाहों में ईद उल अजाह की नमाज अदा की जा रही हैं.

शिक्षा सचिव की मनमानी पर पारा शिक्षकों का फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री के आवास का करेंगे घेराव
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:46 AM

झारखंड में पारा शिक्षकों का आक्रोश अब उबाल पर हैं. शिक्षा सचिव की मनमानी और 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त को लेकर नाराज पारा शिक्षक सोमवार को बैटल करके बड़ा निर्णय लेंगे. जानकारी के अनुसार, सभी पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास का घेराव करेंगे. इतना ही नहीं घेराव सिर्फ रांची में नहीं बल्कि जमशेदपुर में भी एक साथ किया जाएगा.

झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:36 AM

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया हैं. राज्यभर में 1700 से अधिक पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है और इसके पीछे की वजह उनकी 20 साल पुरानी डिग्री बनी हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:14 AM

देवघरवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत का इंतजार फिलहाल और लंबा करना होगा. राष्ट्रपति का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया हैं. यह जानकारी शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से देवघर एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को दी गई.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 7:29 AM

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.