Tuesday, Jun 24 2025 | Time 14:50 Hrs(IST)
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जमुई
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • आपदा से बचाव के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, आठ प्रचार वाहन रवाना
  • रामपुर लुगाई में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
  • दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
  • सहायता शिविर में बदइंतजामी दिव्यांग और बुजुर्गों को घंटों इंतजार, सुविधाओं का टोटा
  • सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा लापरवाही के आरोप में डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • जिला प्रशासन मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर चला रही जागरूकता अभियान लेकिन यंहा प्रधानध्यापक ही गुटकाबाज
झारखंड » रांची


24 जून को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन: आदित्य साहू

24 जून को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन: आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद , विधायक गण अलग अलग प्रखंडों में करेंगे नेतृत्व, राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार ,बुनियादी सुविधाओं का अभाव,गरीबों के पेंशन,किसानों के बकाए राशि ,रोजगार देने, पेसा कानून लागू कराने ,भाषा विवाद को ठीक करने, स्थानीय नीति,नियोजन नीति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर करेगी प्रदर्शन

आगामी 24 जून को भाजपा कार्यकर्ता राज्य के सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से  उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने दी.

 साहू ने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट 2 की कार्यशैली ,नीति और नीयत में कोई परिवर्तन नहीं आया है. यह सरकार फिर से राज्य के खजानों,खनिज संपदा को लूटने लुटवाने में लगी है. राज्य के पंचायतों से लेकर सचिवालय तक आकंठ भ्रष्टाचार है. कोई काम बिना पैसे का चढ़ावा चढ़ाए नहीं हो रहा.गरीब जनता अपने छोटे छोटे काम केलिए दर दर भटक रही. दलाल बिचौलिए सत्ता में हावी है.

कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव को लगातार लटकाए रखी है. नियोजन नीति और भाषा विवाद में बेरोजगार युवक ठगे जा रहे. सड़क,बिजली,अस्पताल,दवाई ,पढ़ाई  सभी व्यवस्था चौपट हो चुकी है.

कहा कि राजधानी रांची सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह भय व्याप्त है.लूट,हत्या बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी है. किसानों के धान के बकाए का भुगतान राज्य सरकार ने लटकाए रखा है.विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन , की राशि महीनों से नहीं मिल रही.

कहा कि इन सारे हालातों से जनता में आक्रोश है. भाजपा राज्य के जनभावनाओं के साथ खड़ी है.एक सशक्त विपक्ष के नाते पार्टी राज्य में अराजकता, भय और भ्रष्टाचार को चुपचाप नहीं देख सकती.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्ट और निकम्मी राज्य सरकार को जगाने केलिए सभी प्रखंडों में प्रदर्शन का निर्णय लिया है. लाखों की संख्या में ,24 जून को भाजपा कार्यकर्ता आम जन के साथ प्रखंडों में प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी  गावां प्रखंड में, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय धनवार,जमुआ प्रखंड में,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां ,रघुवर दास जमशेदपुर,चंपई सोरेन सरायकेला,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू कांके,डॉ प्रदीप वर्मा नगड़ी,मनोज कुमार सिंह मेदिनीनगर ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनक्यारी में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. साहू ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगण,सांसद ,विधायकगण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण ,जिलाध्यक्षगण , मोर्चों के पदाधिकारीगण प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे.

 

 


 


 

अधिक खबरें
राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 1:35 AM

राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया है. विधायक सीपी सिंह के अगुवाई में शहर अंचल का घेराव किया गया. अंचल कार्यालय को भाजपा ने कलेक्शन कार्यालय बताया. भाजपा का कहना है कि यहां बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता है. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिए भी पैसे लिए जाते हैं. कानून व्यवस्था इतना गिर गया है कि लोग असुरक्षित महसूस करने लगे है. कब किसके साथ क्या घटना घट जाए भगवान ही जाने.

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यवसाई विनय सिंह के फोर व्हीलर शोरूम को किया गया सील
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 9:50 AM

रांची नगर निगम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाने की खबर सामने आ रही है, विनय सिंह नाम के व्यवसाई के फोर व्हीलर शोरूम को सील कर दिया गया है

14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव हुआ गिरफ्तार
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:24 PM

डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर रांची श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची मंडल में स्थायी वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादीः विनोद कुमार पांडेय
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 8:15 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आजसू पार्टी द्वारा आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह राजनीतिक प्रपंच और जनता को गुमराह करने की साजिश बताया है

पुर्व राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में की मुलाकात
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 7:50 PM

उड़ीसा के पुर्व राज्यपाल रघुवरदास ने झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में भेंट किया. इस दौरान उनसे राज्य में पेसा कानून लागू कराने