झारखंड » रांचीPosted at: जून 23, 2025 रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यवसाई विनय सिंह के फोर व्हीलर शोरूम को किया गया सील
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- रांची नगर निगम के द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई की गई निगम के द्वारा नेक्सजेन शोरूम को आज सील कर दिया गया. देर शाम हुई इस कार्रवाई को निगम की इंफोर्समेंट टीम और पदाधिकारियों के द्वारा अंजाम दिया गया. इस दौरान रांची जोएल प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौजूद रही. जानकारी के अनुसार शो रूम संचालक के द्वारा निगम से दुकान संचालित करने का परमिशन लिया गया था लेकिन उसके जगह शोरूम का संचालन किया जा रहा था जिसे लेकर ही निगम के द्वारा ये कार्रवाई की गई. बता दें कि ये शो रूम विनय सिंह का है जो वरीय आईएएस विनय चौबे के काफी करीबी है. वही इसके साथ ही झारखंड में शराब घोटाले मामले में एसीबी के द्वारा विनय सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाए गया था लेकिन विनय सिंह एसीबी दफ्तर नहीं पहुंचे जिस कारण उनके खिलाफ एसीबी ने कोर्ट से गिरफ्तारी का भी वारंट लिया हैं.