न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को एक ब्लास्ट केस में अब तक 12 लोगों की मरने की खबर सामने आई है. इस घटना के बाद व्हाइट कॉलर टेरर मॉडयूल सामने आया है, जिसमें सीधे हथियार उठाने वालों में आतंकी के बजाए प्रोफेशनल व शिक्षित लोग शामिल हैं. जो आतंकियों को साजिश करने में मदद करते हैं.
रिपोर्ट से पता चला कि 2001 से 2025 के बीच जो भी आतंकी पकड़े गए उनमें से इसमें से शिक्षित मुस्लिम आतंकी के 35 घटनाएं शामिल हैं. इनमें से प्रोफेसर, पत्रकार से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर तक शामिल हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस ने 10 नवंबर को कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद स्थित फलाह युनिवर्सिटी के प्रोफेशर डॉ. मुजम्मिल शकील को एंटी टेरर से जुड़े गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके किराए के कमरे से 360 किलो का संदिग्द विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है. जो कि बेहद बड़े आतंकी षड्यंत्र की ओर इशारा करता है.
डॉक्टर आदिल अहमद नाम का एक और शक्स का नाम सामने आ रहा है जो जैश ए मोहम्मद के नेटवर्क को दोबारा सक्रीय करने की कोशिश में था. उसे 9 नवंबर को यूपी के सहारनपुर से अरेस्ट किया है. मूल रुप से वे काजीगुंड का रहने वाला है और एक कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर काम करता है.
तीन अगस्त 2025 को गजवा ए हिंद की योजना में शामिल डॉक्टर उसामा माज शेख और अजमल अली को गिरफ्तार किया. उसामा होम्योपैथिक डॉक्टर था. इसे यूपी एटीएस ने देश विरोध साजिश रचने और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में अमरोहा से गिरफतार किया था.
वहीं 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमले का साजिशकर्ता अयमान अल जवाहरी एमबीबीएस था. इसके अलावा जुबैर हंगरगेकर महाराष्ट्र के पूणे में एक हाईटेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. इन्हे 27 अक्टूबर 2015 को अरेस्ट किया गया था.
शहनवाज आलम एक सरकारी टीचर था, उसे 2 अक्टूबर 2023 को दिल्ली पुलिस ने युपी से अरेस्ट किया था. शहनवाज का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड संदिग्धों की सूची में भी मिला. मोहम्मद अरशद व मोहम्मद रिदवान अशरफ पेशे से इंजीनियर है. उसे त्योहारों से पहले आतंकी साजिश रचने के आरोप में यूपी से अरेस्ट किया गया था.
वहीं अबु बकर बगदादी पीएचडी स्कॉलर था, आईएसआईएस का चीफ था. मन्नार बशीर वानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पीएचडी स्कॉलर था, वहीं मोहम्मद रफीक एसिस्टेंट प्रोफेसर था, जो घाटी के हिज्ब के लिए युवाओं को ट्रेमिंग दे रहा था. अहलम तमीमी पेशे से पत्रकार थी, उसने 2001 में यरूशलेम में बम विस्फोट को अंजाम दिया था.
ये भी पढ़ेंः- ही-मैन का हाल जानने खुद गाड़ी चलाकर जूहू स्थित आवास पहुंचे बिग-बी, लोग देखकर रह गए हैरान..