Exit Poll में NDA की सरकार बनते देख शेयर बाजार हुआ गदगद, लेकिन अगर महागठबंधन आई तो..

By : Jeevan Verma

Exit Poll में NDA की सरकार बनते देख शेयर बाजार हुआ गदगद, लेकिन अगर महागठबंधन आई तो..

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
शेयर बाजार को हमेशा से राजनीतिक स्थिरता पसंद रही है. जब भी निवेशकों को लगता है कि सरकार मजबूत होगी तो वे पैसे लगाते हैं लेकिन अगर गठबंधन सरकार कमजोर दिखती है, सरकार बनाने में देरी होती है तो निवेशक सतर्क हो जाते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तरह के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं, लगभग सारे एग्जीट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है. लेकिन ये तस्वीर अब 14 नवंबर को ही साफ होती दिखेगी. 

शेयर बाजार के अनुसार बिहार में फिर से एनडीए की वापसी हो रही 
इस बीच एग्जीट पोल के आंकड़े देखने के बाद शेयर बाजार का जोश हाई हो गया है. बिहार में एनडीए की वापसी का मतलब है केंद्र में सरकार का स्थिर हो जाना. जब निवेशकों को लगता है कि सरकार मजबूत होगी तो वे पैसे लगाते हैं. लेकिन अगर गठबंधन सरकार कमजोर दिखे या फिर सरकार बनने में देरी होती है तो निवेशक सतर्क हो जाते हैं. पिछले 20 वर्षों में कुछ साल अगर छोड़ दी जाए तो बिहार में एनडीए की सरकार रही है और कमान नीतिश कुमार के पास होती है. वहीं लोकसभा चुनाव की अगर बात की जाए तो 2024 के बाद  केंद्र की सरकार में घटक दलों की एक अलग ही भुमिका रही है. खासकर के जेडीयू व लोजपा की. इसलिए अगर आसानी से बिहार में एनडीए सरकार बनाती है तो फिर केंद्र में पॉलिसी डिसीजन को लेकर सरकार को किसी तरह की  दिक्कतें नहीं आएंगी. शेयर बाजार भी मानकर चल रहा है कि बिहार में फिर से एनडीए की वापसी हो रही है. जिस कारण बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है. बुधवार को निफ्टी में 200 अंको से ज्यादा की जोरदार तेजी देखी जा रही है. 

जानकारों के अनुसार एग्जीट पोल आंकड़ों में तब्दील हुआ तो फिर बाजार में इससे और भी तेजी होने की संभावना है, हो सकता है कि इस बार बाजार ऑल टाईम हाई भी पहुंच सकता है. क्योंकि पिछले काफी दिनों से बाजार को एक ट्रिगर का इंतजार है. ये बिहार चुनाव का रिजल्ट हो सकता है. 

अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो...
पर सवाल ये भी उठता है कि अगर बिहार में एनडीए की पकड़ कमजोर रहती है तो फिर क्या, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि अगर बीजेपी व उसके साथी के दलों की सीटें अनुमान से कम रही तो बाजार कुछ समय तक गिर भी सकती है. 

बाजार में थोड़ा ठहराव आएगा पर स्थाई नहीं होगा
एक्सपर्ट के द्वारा दोनों पक्षों पर बात की जा रही है, अगर एनडीए की सीटों कम आती है तो निफ्टी 5 से 7 फीसदी तक गिर सकती है. विदेशी निवेशक भी इस बीच अपना पैसा निकाल सकते हैं. जिससे रुपया थोड़ा कमजोर व बाजार अस्थिर हो सकता है. मुद्रा बॉंड रेट व मुनाफाखोरी बढ़ सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि लंबी अवधि के निवेशक को सलाह है कि घबराकर अपने शेयर बेचने की जल्दबाजी न करें. बाजार में थोड़ा ठहराव आएगा पर स्थाई नहीं होगा. बिहार में किसी की भी सरकार बने पर बाजार में पॉजिटीव व नेगेटिव का असर कुछ ही दिनों के लिए रह सकता है. 

ये भी पढ़ेंः- शोले में हेमा मालिनी से गले मिलने वाला सीन दोबारा करवाने के लिए स्पॉट बॉयज को 2 हजार रुपए दिए थे धर्मेंद्र


 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई