न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः कई बार कुछ मजेदार रील्स खुद व खुद सोशल मीडिया के तरफ हमारा ध्यान खींच लेती है. एक लड़के ने रेल इंजन ड्राईवर से पूछ लिया कि एवरेज कितने का देता है. आए दिन इंटरनेट पर कुछ भी वायरल वीडियो आते रहता है. हर दिन लोग कई तरह के कंटेट सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं. इसमें से कुछ मजेदार वीडियो हमारा ध्यान खींच लेते हैं. एक मजेदार रील्स इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़के ने लोको पायलेट से पूछ दिया कि ट्रेन का एवरेज कितना है. इसपर डीजल इंजन ड्राईवर भी ऐसा जवाब देते हैं कि लड़के एवरेज का कैलकुलेशन करते रह जाते हैं.
रेलकर्मी ने उल्टे ले लिए मजे
सवाल पर लोको पायलट ने जवाब देते हुए कहा कि एक किमी चलने में 7-8 लीटर डीजल खर्च हो ही जाता है. ये सुनकर सभी लड़के हक्के बक्के रह गए और सबका मुंह खुला का खुला रह गया. फिर सभी हंसने भी लगे. एक ने कहा कि यानी ट्रेन 8 का एवरेज देती है. लोको पायलेट वालों ने लड़के के एक्सप्रेशन देख उल्टे उसी के मजे ले लिए.
लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- 0.125 KM का एवरेज है, दूसरे ने लिखा भैया ये 8 की बात कर आपने पूरा मैथ भुलवा दिया. एक ने लिखा किमी पर लीटर नहीं बल्कि लीटर पर किलोमीटर है.
ये भी पढ़ेंः- इस Nepo Girl के पीछे पड़ गए नेपाल के जेन-जी, लग्जरी लाईफ पर उठाया सवाल..