अपने 50 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज किया जा रहा "शोले" फिल्म, डायरेक्ट...

अपने 50 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज किया जा रहा "शोले" फिल्म, डायरेक्टर रमेश शिप्पी ने सीक्वल पर कहा..

फिल्म 12 दिसंबर 2025 को भारत के पूरे 1500 स्क्रीन पर लगाए जाएंगे

अपने 50 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज किया जा रहा quotशोलेquot फिल्म डायरेक्टर रमेश शिप्पी ने सीक्वल पर कहा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का आना जाना लगा रहता है. हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जो दिलों पर हमेशा से राज करती नजर आ रही है. ऐसी ही एक दिलों पर राज करने वाली फिल्म शोले के रिलिज हुए 50 साल हो गए. इसी बीच फिल्म के निदेशक रमेश शिप्पी ने शोले के सीक्वल पर अपनी राय रखी है. आइए जानते हैं आखिर डायरेक्टर ने क्या कहा..

रमेश सिप्पी ने कहा-
फ्री प्रेस जनरल में दिए गए एक इंटरव्यू में रमेश शिप्पी ने फिल्म शोले की सीक्वल पर अपनी बात रखते हुए कहा, शोले को लेकर बातें होते रहती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म की सिक्वल बननी चाहिए. शिप्पी ने कहा कि मुझे जो बनाना था वो मैं बना चुका अब मुझे नहीं लगता कि इसपर कोई सीक्वल बननी चाहिए. 

मुझे ये बिल्कुल समझदारी नहीं लगती- रमेश
रमेश का कहना है कि फिल्म के सीक्वल का कॉन्सेप्ट भी समझना होगा. फिल्म के नामी किरदार अमजद खान व संजीव अब इस दुनिया में नहीं रहे. संजीव का रोल तो ठीक है पर गब्बर सिंह का रोल तो किसी दूसरे से करवाना बेवकूफी होगा. 

50 साल हुए पूरे
निर्देशक ने कहा भले ही कुछ लोगों की सोच अलग हो सकती है पर मुझे तो पर्सनली लगता है कि इस फिल्म को दोबारा नहीं बनाया जाना चाहिए. ऐसा नहीं कि मैं इसके खिलाफ हूं पर इस विषय पर हमने उस तरह से कभी सोचा नहीं. बता दें कि फिल्म शोले का रीलिज हुए 50 साल पूरे हो गए हैं. 

दोबारा रिलीज हो रही फिल्म
इसी खास मौके पर इसे दोबारा रिलीज करने की बात चल रही है. बता दें कि फिल्म 12 दिसंबर 2025 को भारत के पूरे 1500 स्क्रीन पर लगाए जाएंगे. अब देखने वली बात ये है कि फिल्म को वही प्यार मिलता है या नहीं. 

ये भी पढ़ेंः- कर्नाटक में फिर "नाटक" डीके शिवकुमार दिल्ली मे डाला डेरा, 2.5-2.5 साल का CM फॉर्मूला को लेकर अटकलें तेज


 

संबंधित सामग्री

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

झारखंड

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

झारखंड

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

झारखंड

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

बिहार

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती

बिहार

युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती