होली को लेकर राजधानी में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

होली को लेकर राजधानी में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

होली को लेकर राजधानी में पुलिस अलर्ट संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
होली के मद्देनजर राजधानी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अलबर्ट एक्का चौक सहित कई प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा.

पुलिस प्रशासन ने शहर के चिन्हित संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेगी. अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है.

होली के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा और संबंधित चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर हुड़दंग या यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे. पुलिस प्रशासन ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वे होली और रमजान के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. 

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- मंईयां योजना की राशि सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जा रही 

संबंधित सामग्री

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक

बिहार

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक