Breaking News: सिवानडीह मोड़ स्थित टेंट हाउस में भीषण आग, कई सिलेंडर फटने की आशंका

Breaking News: सिवानडीह मोड़ स्थित टेंट हाउस में भीषण आग, कई सिलेंडर फटने की आशंका

breaking news सिवानडीह मोड़ स्थित टेंट हाउस में भीषण आग कई सिलेंडर फटने की आशंका

न्यूज11 भारत

बोकारो/डेस्क: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवानडीह मोड़ पर स्थित एक टेंट हाउस में मंगलवार शाम भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि 5 से 7 गैस सिलेंडर फटने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आसपास की 4 से 5 दुकानें भी आ गई हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचने वाली थीं.

यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास की कई अन्य दुकानों के साथ रिहायशी घरों के भी आग की जद में आने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाने और इलाके को सुरक्षित करने में जुटी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: फर्जी महिला (सब इंस्पेक्टर) दरोगा गिरफ्तार, खाकी वर्दी पहनकर करती थी ठगी

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम