ईरान-इजरायल युद्ध में बेतिया के कैप्टन लापता, जहाज पर गिरा था मिसाइल

ईरान-इजरायल युद्ध में बेतिया के कैप्टन लापता, जहाज पर गिरा था मिसाइल

ईरान-इजरायल युद्ध में बेतिया के कैप्टन लापता जहाज पर गिरा था मिसाइल

न्यूज़11 भारत 
बेतिया/डेस्क:
मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर जहाज स्काई लाइट पर 1 मार्च को मिसाइल से हमला किया गया. यह जहाज ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था. इस हमले के बाद से जहाज के कप्तान, बिहार के बेतिया शिक्षक नगर निवासी आशीष कुमार लापता हैं. उनके परिवार में गहरी चिंता का माहौल है और अब तक उनकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई है.

आशीष कुमार के भाई आकाश कुमार ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया. 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित का फोन आया, जिसमें बताया गया कि जहाज पर हमला हुआ है और अधिकांश चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, कप्तान आशीष कुमार सहित दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं. परिवार के सदस्यों का कहना है कि कंपनी और भारतीय दूतावास की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. आशीष कुमार के परिजन लगातार उनके सुरक्षित होने की उम्मीद लगाए हुए हैं और सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके बारे में जल्द से जल्द पता चल सकें.

ये भी पढ़ें- राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई

संबंधित सामग्री

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.